लाइव न्यूज़ :

UP News: 3 मासूम बच्चों के साथ मां ने फांसी लगाकर दी जान?, शराब पीकर आता था पति, रोज-रोज झगड़ा से छुटकारा, दरवाजे को धक्का देकर खोला तो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 21, 2024 16:12 IST

UP News: दरवाजे को धक्का देकर खोला तो पंखे से फांसी के फंदे से कोमल और उसके तीनों बच्चों- रौनक़, लक्ष्मी और ज्वाला का शव लटका मिला।

Open in App
ठळक मुद्देपति संदीप फरार है। घटना की जांच की जा रही है।कोमल ने बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पति संदीप कुमार के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है।

प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के भदोही गांव में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला एवं उसके तीन बच्चों के शव फांसी पर लटके मिले। घटना के बाद से पति फरार है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अनिल कुमार ने बताया कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के भदोही गांव में कोमल उर्फ दुर्गेश्वरी देवी (23) और उसके डेढ़-डेढ़ साल के तीन बच्चों के शव फांसी पर लटकते हुए मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।

उन्होंने बताया कि थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के भदोही गांव निवासी संदीप कुमार उर्फ़ तेजा की शादी तीन वर्ष पहले थाना अंतू अंतर्गत टिकिया का पुरवा निवासी जंगगदंबा प्रसाद की बेटी कोमल उर्फ़ दुर्गेश्वरी के साथ हुई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शादी के डेढ़ वर्ष बाद कोमल ने एक साथ तीन बच्चों- बेटे रौनक़ और बेटी लक्ष्मी एवं ज्वाला को जन्म दिया।

पति शराब पीकर शुक्रवार की रात पत्नी कोमल के साथ मारपीट करने लगा और उसे बचाने पहुंची मां की भी पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह ज़ब सास ने बहू के कमरे के पास पहुंच कर आवाज दी तब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उन्होंने दरवाजे को धक्का देकर खोला तो पंखे से फांसी के फंदे से कोमल और उसके तीनों बच्चों- रौनक़, लक्ष्मी और ज्वाला का शव लटका मिला।

उन्होंने बताया कि पति संदीप फरार है। घटना की जांच की जा रही है। लोगों का कहना है कि पति कि प्रताड़ना से परेशान होकर कोमल ने बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पिता जगदंबा प्रसाद कि तहरीर पर पति संदीप कुमार उर्फ़ तेजा के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो