लाइव न्यूज़ :

UP News: विधवा महिला की मदद करने पहुंचा युवक, गांववालों ने घेरकर की मारपीट, मुंडवाया सिर; 11 के खिलाफ केस दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2025 13:40 IST

UP News:नगर कोतवाल ने बताया कि कल शाम प्राप्त तहरीर के आधार पर मुख्तार और इबरार समेत कुल 11 नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Open in App

UP News:  गोंडा में एक युवक के साथ मारपीट कर उसका सिर मुंडवाने और इस घटना का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डालने के मामले में पुलिस ने 11 लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को ग्रामीणों ने कथित रूप से एक महिला से मिलने पहुंचे युवक को पकड़कर उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

पहले उसकी जमकर पिटाई की गई, फिर जबरन उसके सिर के बाल मुंडवा दिए गए और बाद में उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया। नगर कोतवाल के अनुसार, युवक कोतवाली देहात क्षेत्र के इमिलिया मिश्र गांव का निवासी है और एक निजी बिजली कंपनी में कार्यरत है। उसके परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, युवक का कई वर्षों से एक महिला से परिचय था।

महिला के पति का चार वर्ष पूर्व निधन हो चुका है और वह अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। महिला अक्सर उक्त युवक को घरेलू सामान आदि लाने के लिए बुलाती थी। बुधवार को भी उसने अपने मायके से कुछ सामान मंगवाने के लिए युवक को बुलाया था। युवक जैसे ही बताए स्थान पर पहुंचा, तभी एक दर्जन से अधिक लोगों ने उसे घेर लिया और कथित रूप से उसे बेरहमी से पीटा।

इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए उसके बाल काट दिए गए और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया। इस घटना की जानकारी बृहस्पतिवार को तब हुई, जब गांव के अन्य लोगों ने वह वीडियो देखा। युवक के परिजनों के अनुसार, घटना के बाद से वह लापता है।

नगर कोतवाल ने बताया कि कल शाम प्राप्त तहरीर के आधार पर मुख्तार और इबरार समेत कुल 11 नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ सिटी की अगुवाई में टीमें गठित कर गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइमउत्तर प्रदेशGonda
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतCM योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलवी गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?