लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर: 3 लड़कियां लापता, एक बच्ची के परिवार ने कराया अपहरण का मामला दर्ज, मां ने दी खुद को आग लगाने की धमकी

By भाषा | Updated: December 7, 2019 12:47 IST

बच्ची का पता ना चलने पर उसकी मां ने खुद को आग लगाने की धमकी भी दी है। वहीं मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन इलाके में एक लड़की चार दिसम्बर को कॉलेज गई थी और तब से वापस नहीं लौटी। पुलिस ने बताया कि उसी दिन से लापता एक व्यक्ति के खिलाफ इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में तीन लड़कियों के लापता होने की खबर है।एक बच्ची के परिवार ने एक युवक पर उनकी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में तीन लड़कियों के लापता होने की खबर है। पुलिस के अनुसार 14 वर्षीय एक बच्ची के परिवार ने पुरकाजी क्षेत्र के कहिकेड़ी गांव से एक युवक पर उनकी बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया है।बच्ची 14 नवम्बर से लापता है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है और अधिकारी बच्ची का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन के बच्ची का पता लगाने में अभी तक नाकाम रहने के खिलाफ गुस्साई महिलाओं ने शुक्रवार को पुरकाजी में थाने के बाहर प्रदर्शन भी किया।

बच्ची का पता ना चलने पर उसकी मां ने खुद को आग लगाने की धमकी भी दी है। वहीं मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन इलाके में एक लड़की चार दिसम्बर को कॉलेज गई थी और तब से वापस नहीं लौटी। पुलिस ने बताया कि उसी दिन से लापता एक व्यक्ति के खिलाफ इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि लड़की के खाते से 75,000 रुपए निकाले गए हैं। जिले के बेहटा सादात गांव में पुलिस ने लड़की का अपहरण करने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह के अनुसार लड़की के परिवार ने अपहरण का मामला दर्ज कराया है। इस बीच, पुलिस ने रामलीला टीला इलाके में 23 वर्षीय एक व्यक्ति को शादी करने का झांसा देकर लड़की से बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि लड़की ने शुक्रवार को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। लड़की के अनुसार व्यक्ति ने उससे शादी करने का वादा किया था लेकिन उससे शारीरिक संबंध बनाने के बाद वह मुकर गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमुजफ्फरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो