लाइव न्यूज़ :

UP Ki Khabar: बुलंदशहर में रिश्वत लेने के आरोप में तीन पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: July 22, 2020 05:31 IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हत्या के मामले में फंसाने की बात कहकर रिश्वत लेने के आरोप पुलिसकर्मी को निलंबित किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबुगरासी कस्बे के निवासी रफीक (40) की कथित तौर पर रईस आजम ने 14 जुलाई को हत्या कर दी थी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि रफीक का शव नगर पंचायत कार्यालय के पास से मिला।इस मामले में आरोपी आजम को एक दिन बाद गिरफ्तार किया गया।

बुलंदशहरबुलंदशहर में हत्या के मामले में फंसाने की धमकी देने के बाद एक व्यक्ति से रिश्वत लेने के आरोप में एक पुलिस उप-निरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मियों को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बुगरासी कस्बे के निवासी रफीक (40) की कथित तौर पर रईस आजम ने 14 जुलाई को हत्या कर दी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि रफीक का शव नगर पंचायत कार्यालय के पास से मिला। आजम को एक दिन बाद गिरफ्तार किया गया। उसके खुलासे के आधार पर, आजम के पड़ोसी नौशाद की छत से मृतक की खून से लथपथ पैंट बरामद हुयी।

बुगरासी चौकी पर तैनात एसआई ऋषिपाल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप बालियान और कांस्टेबल सरसाद खान ने नौशाद को कथित रूप से फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर 40,000 रुपये की रिश्वत ली।

इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की गई, जिन्होंने मंगलवार को स्याना के क्षेत्र अधिकारी द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के आधार पर तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबुलंदशहरहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?