लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: बलिया में संपत्ति विवाद को लेकर पत्रकार की गोली मारकर हत्या, 3 लोग गिरफ्तार, पिता ने कहा कहानी को घुमा रही है पुलिस

By सुमित राय | Updated: August 25, 2020 10:29 IST

पुलिस ने बताया कि बलिया में संपत्ति विवाद को लेकर पत्रकार की हत्या की गई है, लेकिन पत्रकार के पिता ने पुलिस के दावे को खारिज कर दिया है और कहा है कि पुलिस कहानी को घुमा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबलिया में सोमवार को एक प्राइवेट हिंदी टीवी चैनल के पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई।पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकार के परिवार के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश में एक पत्रकार की हत्या के बाद एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है। बलिया जिले के  उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक प्राइवेट हिंदी टीवी चैनल के पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है।

यह घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से करीब 260 किलोमीटर दूर पूर्वी यूपी के बलिया की है। 45 वर्षीय पत्रकार की हत्या सोमवार रात करीब 9 बजे हुई, जब वह उनके घर के पास हुई। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि मामला जमीनी विवाद को लेकर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकार के परिवार के लिए 10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, "मुख्यमंत्री ने अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है और आरोपियों के खिलाफ हर संभव कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है।"

यूपी के अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि रतन सिंह की सोमवार रात फेफना गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय वह घर की तरफ जा रहे थे। उधर लखनऊ में अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि हत्या के मामले में तीन लोगों अरविंद सिंह, दिनेश सिंह और सुनील कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले बलिया पुलिस ने बताया कि अभी तक की जानकारी के अनुसार पत्रकार रतन सिंह का अपने पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार शाम फिर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, उसी में पड़ोसी ने गोली मार दी। आरोपी दिनेश सिंह उनका दूर का रिश्तेदार है। उन्होंने बताया कि पुलिस कार्यवाही में जुटी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

हालांकि पत्रकार रतन सिंह के पिता बिनोद सिंह ने पुलिस के दावे को खारिज कर दिया है। उन्होंने देर रात पत्रकारों से कहा, "कोई संपत्ति विवाद नहीं था। कृपया मौके पर जाएं और खुद देखें। पुलिस कहानी को घुमा रही है।"

टॅग्स :उत्तर प्रदेशपत्रकारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'