लाइव न्यूज़ :

हाथरस: बेटी से छेड़छाड़ की थाने में शिकायत करना पड़ा महंगा, पिता की गोली मारकर हत्या

By विनीत कुमार | Updated: March 2, 2021 08:47 IST

हाथरस एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां एक शख्स की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप हैं कि शख्स ने अपनी बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत कुछ लोगों के खिलाफ थाने में की थी। इसी से चिढ़कर आरोपियों ने उसे गोली मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के थाना सासनी क्षेत्र के गांव नौजरपुर में शख्स की गोली मारकर हत्याआरोपों के अनुसार शख्स ने अपनी बेटी से छेड़छाड़ होने की शिकायत कुछ लोगों के खिलाफ थाने में की थीपुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच, घटना को लेकर कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर योगी आदित्यनाथ पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ करने की शिकायत करने वाले एक पिता की कुछ लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप हैं कि छेड़छाड़ की शिकायत से चिढ़े शोहदों ने ही लड़की के पिता पर कई राउंड गोलियां चलाई और मार डाला।

घटना सोमवार शाम हाथरस जिले के थाना सासनी क्षेत्र के गांव नौजरपुर की है। मिली जानकारी के अनुसार पिता अमरीश ने कुछ लोगों के खिलाफ बेटी से छेड़छाड़ करने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। इससे चिढ़ कर चार आरोपी देर शाम अमरीश के आलू की खेत पर पहुंचे, जहां वे मौजूद थे।

आरोपियों ने खेत पर पहुंचते ही अमरीश पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने के बाद आननफानन में अमरीश को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, बीच रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

वारदात की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर पंहुचे एसपी विनीत जायसवाल ने मौके का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस की ओर से शुरू कर दी गई है। कुछ पुरानी रंजिश की भी बात सामने आ रही है। 

इस बीच बेटी ने आरोप लगाए हैं कि उसके साथ छेड़छाड़ की शिकायत उनके पिता ने थाने में कर दी थी और इसी बात को लेकर उन्हें गोली मारी गई है। लड़की आरोपी का नाम गौरव शर्मा और गोलू बता रही है। आरोप हैं कि गौरव ने तीन साथियों के साथ मिलकर अमरीश पर गोली चलाई थी।

इस बीच घटना को लेकर कांग्रेस ने एक बार फिर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। यूपी कांग्रेस की ओर से ट्वीट किया गया, 'योगी आदित्यनाथ सो रहे हो तो जग जाओ और अपने जंगलराज की तस्वीर देखो। प्रदेश की बेटी रो-रोकर इंसाफ मांग रही है। कहां है वो मिशन शक्ति वाला फटा ढोल जिसे कई महीनों से पीट रहे हो? हाथरस में बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर किसान पिता को 10 राउंड फायरिंग करके मार दिया गया।'

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीयोगी आदित्यनाथकांग्रेसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने