लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद: झूठी निकली सामूहिक बलात्कार की कहानी, युवती और हिस्ट्रीशीटर प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 7, 2019 13:13 IST

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दावा किया कि लड़की ने अपने प्रेमी के कहने पर सामूहिक बलात्कार की कहानी गढ़ी थी। 

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने युवती और उसके हिस्ट्रीशीटर प्रेमी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छात्रा से कई दौर की पूछताछ की गयी तो वह अपना बयान बदलने लगी। धीरे-धीरे कर प्रकरण की परतें खुलीं और मामला पूरी तरह फर्जी निकला।

फिरोजाबाद जिले में दो दिन पहले पचोखरा क्षेत्र में तीन युवकों द्वारा एक युवती से कथित सामूहिक बलात्कार का मामला जांच में फर्जी पाया गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दावा किया कि लड़की ने अपने प्रेमी के कहने पर सामूहिक बलात्कार की कहानी गढ़ी थी। 

पुलिस ने युवती और उसके हिस्ट्रीशीटर प्रेमी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने बताया कि गत चार दिसम्बर को आगरा जिले के सिकंदरा थाना के एक गांव की रहने वाली एक युवती ने पुलिस को अपने साथ सामूहिक बलात्कार होने की सूचना दी थी। पुलिस ने युवती की तहरीर पर गीतम, ज्ञानेंद्र और राजा नामक युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवकों को पकड़कर उनसे पूछताछ की। साथ ही छात्रा से भी कई दौर की पूछताछ की गयी तो वह अपना बयान बदलने लगी। धीरे-धीरे कर प्रकरण की परतें खुलीं और मामला पूरी तरह फर्जी निकला।

पटेल ने बताया कि युवती ने अपने प्रेमी अनिल के खिलाफ चल रहे हत्या के एक मुकदमे में गवाह रहे गीतम, ज्ञानेंद्र और राजा को फंसाने के लिये सामूहिक बलात्कार की कहानी गढ़ी थी। अनिल एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज हैं। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि युवती, उसके प्रेमी और साथी श्याम सुंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपगैंगरेपफ़िरोज़ाबादउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?