लाइव न्यूज़ :

यूपी: गोकशी मामले में दबिश के दौरान महिला की मौत, पुलिस पर गोली मारने का आरोप, बेटे की गिरफ्तारी रोकने की कर रही थी कोशिश

By भाषा | Updated: May 15, 2022 09:58 IST

मृत महिला के परिजनों ने सदर थाने की पुलिस और एसओजी पर उसे गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि दबिश देने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हल्‍ला बोल दिया और गोली भी चलाई, जिससे महिला की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देघटना शनिवार रात सदर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर कोड़रा ग्रांट गांव में हुई।अब्‍दुल की मां रोशनी (50) ने पुलिस का विरोध किया और बेटे को साथ ले जाने की वजह पूछने लगी।जब रोशनी ने अपने बेटे को छुड़ाने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर गोली चला दी।

सिद्धार्थनगर:उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में पुलिस की दबिश के दौरान एक महिला की कथित तौर पर गोली लगने से मौत हो गई।

मृत महिला के परिजनों ने सदर थाने की पुलिस और एसओजी पर उसे गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि दबिश देने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हल्‍ला बोल दिया और गोली भी चलाई, जिससे महिला की मौत हो गई।

अधिकारियों के मुताबिक, घटना शनिवार रात सदर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर कोड़रा ग्रांट गांव में हुई। मृतका के परिजनों ने बताया कि रात करीब दस बजे पुलिस और एसओजी (विशेष अभियान समूह) की टीम उनके घर पहुंची और टॉर्च जलाकर गहरी नींद में सो रहे अब्‍दुल रहमान को उठाया व अपने साथ लेकर जाने लगी।

परिजनों के अनुसार, अब्‍दुल की मां रोशनी (50) ने पुलिस का विरोध किया और बेटे को साथ ले जाने की वजह पूछने लगी। परिजनों ने आरोप लगाया कि इस पर पुलिसकर्मी गोली मारने की धमकी देने लगे और जब रोशनी ने अपने बेटे को छुड़ाने की कोशिश की तो उन्होंने उस पर गोली चला दी। इसके बाद पुलिस टीम रहमान को लेकर चली गई।

मृतका के बेटों अतीकुर्रहमान और फारूक के मुताबिक, वे खून से लथपथ अपनी मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक रोशनी की मौत हो चुकी थी।

बेटों के अनुसार, उन्हें या उनके परिवार के किसी अन्य सदस्य को यह नहीं पता कि पुलिस अब्दुल को किस जुर्म में गिरफ्तार करने आई थी, जबकि वे सभी लोग शनिवार को ही मुंबई से अपनी बहन की शादी कराने के लिए गांव आए हैं।

जिला अस्पताल के डॉ. शैलेंद्र कुमार के मुताबिक, रात 11.25 बजे एक महिला को उसके घरवाले लेकर आए थे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि परिजनों का कहना था कि महिला को गोली लगी है, लेकिन इसकी पुष्टि एक्स-रे और अन्य परीक्षण के बाद ही की जा सकेगी।

गांव में पुलिस की गोली से महिला की मौत के बारे में सदर के क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रदीप कुमार यादव ने रविवार को कहा कि सदर थाने की पुलिस इस्लामनगर गांव में गोकशी के एक मामले में दबिश देने गई थी। उन्होंने बताया कि इस बीच ग्रामीणों ने गोलबंद होकर पुलिस टीम पर हल्ला बोल दिया और पत्थरबाजी के साथ-साथ गोली भी चलाई।

यादव के अनुसार, गोलीबारी में एक महिला को गोली लगी, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगायcow
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?