लाइव न्यूज़ :

यूपी: बुलंदशहर में मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात बावरिया गिरोह का सवा लाख रुपये का इनामी बदमाश

By भाषा | Updated: February 20, 2023 11:01 IST

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने रविवार देर रात सवा लाख के इनामी बदमाश को मार गिराया। मारा गए बदमाश का नाम साहब सिंह उर्फ सुनील सिंह है। वह बावरिया गिरोह से जुड़ा हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देबुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना इलाके में मुठभेड़ में मारा गया इनामी बदमाश।मारे गए बदमाश की शिनाख्त कुख्यात बावरिया गिरोह के सदस्य साहब सिंह उर्फ सुनील सिंह के तौर पर हुई है।इस मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बुलंदशहर: बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना इलाके में रविवार देर रात उत्तर प्रदेश विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान सवा लाख रुपये के इनामी बदमाश साहब सिंह को मार गिराया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया रविवार देर रात थाना गुलावठी पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम की एक अपराधी के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें अपराधी मारा गया। उसकी शिनाख्त फिरोजाबाद जिला निवासी कुख्यात बावरिया गिरोह के सदस्य साहब सिंह उर्फ सुनील सिंह के तौर पर हुई है।

बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था सुनील सिंह

उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) (नोएडा यूनिट) कुलदीप नारायण ने बताया कि कुख्यात बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजकुमार मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी।

उन्होंने बताया, ‘‘रविवार रात को टीम को सूचना मिली कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से बुलंदशहर जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र में कुछ बदमाश आ रहे हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ ने पुलिस के साथ मिलकर जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस को कुछ बदमाश आते दिखे। जब उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वे पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने लगे।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस की जबाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश पर गोंडा जिले से संबंधित एक मामले में एक लाख रुपये का इनाम तथा बुलंदशहर के एक मामले में 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

उसके ऊपर अब तक छह मुकदमों की जानकारी मिली है, जिसमें डकैती और डकैती के दौरान हत्या जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। कुमार ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारएनकाउंटरबुलंदशहरक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?