लाइव न्यूज़ :

Unnao Rape Murder: भाभी से रेप, जेल से छूटने के बाद 27 वर्षीय देवर रोहित ने गोली मारी,  घर से 50 मीटर दूर खेत में शव को जलाने की कोशिश, पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 18, 2024 22:11 IST

Unnao Rape Murder:पुलिस ने खुलासा किया कि रोहित पहले भी पीड़िता के पति द्वारा उसके खिलाफ दर्ज कराए गए बलात्कार के मामले में जेल जा चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछली 30 नवंबर को जमानत पर रिहा किया गया था।माना जा रहा है कि विवाद के चलते हत्या की है।कोडवाखेड़ा चौराहे पर पकड़ने की कोशिश की।

Unnao Rape Murder: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक चौंकाने वाली घटना में 27 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी भाभी की कथित तौर पर हत्या कर दी और उसके शव को जलाने की कोशिश की। आसीवन के थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि आरोपी रोहित (27) ने सोमवार रात अपनी 40 वर्षीय भाभी निशा (बदला हुआ नाम) की हत्या कर दी और घर से 50 मीटर दूर एक खेत में उसके शव को जलाने की कोशिश की। सिंह ने कहा, "घटना तब प्रकाश में आई, जब पीड़िता के नाबालिग बेटे ने इसे देखा और शोर मचाया। इसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई, लेकिन शव पहले ही आंशिक रूप से जल चुका था।" पुलिस ने खुलासा किया कि रोहित पहले भी पीड़िता के पति द्वारा उसके खिलाफ दर्ज कराए गए बलात्कार के मामले में जेल जा चुका है।

उसे पिछली 30 नवंबर को जमानत पर रिहा किया गया था और माना जा रहा है कि उसने इसी विवाद के चलते हत्या की है। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को मंगलवार सुबह आसीवन थाना क्षेत्र के कोडवाखेड़ा चौराहे पर पकड़ने की कोशिश की।

भूकर के अनुसार, "आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाकर भागने की कोशिश की। इस दौरान हुई गोलीबारी में रोहित पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। रोहित को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।" पुलिस ने मौके से 315 बोर की पिस्तौल, एक कारतूस और बैरल में फंसा एक खोखा बरामद किया।

रोहित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम के तहत आरोप जोड़े गए हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता के पति ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकानपुरUnnaoरेपहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?