लाइव न्यूज़ :

उन्नाव: खुद को आग लगाने वाली कथित बलात्कार पीड़िता की मौत, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: December 23, 2019 13:45 IST

Open in App
ठळक मुद्देउसके शव को रविवार को गांव के बाहर एक बगीचे में दफना दिया गया। उसे पहले जिला अस्‍पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्‍पताल रेफर किया गया था।

उन्‍नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र में कथित रूप से बलात्कार के आरोपी को जमानत मिलने से नाराज होकर आत्मदाह करने वाली युवती का रविवार रात को अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि हसनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 23 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता की शनिवार रात कानपुर के हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

उसके शव को रविवार को गांव के बाहर एक बगीचे में दफना दिया गया। दुष्‍कर्म पीड़िता ने गत 16 दिसम्‍बर को आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर खुद को आग लगा ली थी। उसे पहले जिला अस्‍पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्‍पताल रेफर किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक लड़की के परिजन 25 लाख रुपये मुआवजे और परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग पूरी नहीं होने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की बात कही थी, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा मांगों पर विचार करने के आश्वासन के बाद अंतिम संस्कार किया गया।

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी