लाइव न्यूज़ :

उन्नाव: पोस्टमार्टम में खुलासा- गला दबाकर दलित लड़की की हत्या, सिर पर चोट के निशान; सपा नेता के बेटे पर आरोप, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: February 12, 2022 18:23 IST

उन्नाव में एक दलित लड़की के मिले शव के पोस्टमार्टम में कई अहम खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार लड़की का गला दबाया गया था। उसके गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई मिली है।

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव में दलित लड़की के मिले शव के पोस्टमार्टम में उसकी हत्या की पुष्टि हुई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार लड़की के सिर पर भी चोट के निशान हैं, दो महीने पहले लापता हुई थी लड़की।लड़की की मां ने सपा सरकार में मंत्री रहे फतेह बहादुर सिंह के बेटे पर गंभीर आरोप लगाए थे।

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से पिछले करीब दो महीने से लापता 22 साल की एक दलित महिला का शव सड़ी-गली स्थिति में मिला है। महिला का शव समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे फतेह बहादुर सिंह द्वारा बनाए गए एक आश्रम के पास खाली जमीन में से बरामद हुआ। पुलिस की ओर से ये जानकारी दी गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए कई सच

इस केस का मुख्य आरोपी राजोल सिंह दरअसल फतेह बहादुक का बेटा है। पुलिस के अनुसार शव बरामद होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि लड़की की मौत गला दबाने से हुई। उसकी गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई मिली है। सिर में भी चोट के निशान हैं।

उन्नाव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया, 'हमने रिमांड पर आरोपी राजोल सिंह से पूछताछ की। इसके बाद एसओजी टीम ने गुरुवार को महिला का शव बरामद किया। शव को आश्रम के पास जमीन में दफनाया गया था। जहां शव को दफनाया गया था, उस स्थान की पहचान के लिए हमने स्थानीय इंटेलिजेंस और मोबाइल सर्विलेंस का इस्तेमाल किया।'

उन्होंने कहा कि मामला अभी अवैध संबंधों से जुड़ा लगता है पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो अन्य भी इस घटना में शामिल पाया जाएगा उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मायावती ने की पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग

घटना के सामने आने के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय सुनिश्चित कराने के लिए राज्य सरकार को दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुजारिश की।

मायावती ने ट्वीट किया, 'उन्नाव जिले में सपा नेता के खेत में दलित युवती का दफनाया हुआ शव बरामद होना अति-दुःखद व गंभीर मामला। परिवार वाले पहले से ही उसके अपहरण व हत्या को लेकर सपा नेता पर शक कर रहे थे। राज्य सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों के खिलाफ तुरन्त सख्त कानूनी कार्रवाई करे।'

परिवार ने पहले ही जताया था पूर्व मंत्री के बेटे पर शक

पिछले साल आठ दिसंबर को महिला के लापता होने के बाद मां ने आरोप लगाया था कि पूर्व मंत्री के बेटे राजोल सिंह ने उनकी बेटी का अपहरण किया है। मां ने स्थानीय पुलिस के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों के सामने अप्रिय घटना की आशंका भी जताई थी और आरोपी रजोल सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

इसके बाद 24 जनवरी को पीड़िता की मां ने लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की गाड़ी के सामने आत्मदाह का भी प्रयास किया था। मां ने पुलिस पर उनकी बेटी का पता लगाने में ढिलाई बरतने का आरोप भी लगाया था।

इसके बाद पुलिस ने उसी दिन राजोल सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। बेटी के लापता होने के एक दिन बाद मां ने राजोल सिंह के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था।

टॅग्स :Unnaoउत्तर प्रदेशमायावतीMayawati
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...