अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को अफ्रीका से किया गया गिरफ्तार, बॉलीवुड सितारें और बिजनेसमैन लेंगे अब राहत की सांस 

By पल्लवी कुमारी | Published: February 1, 2019 02:10 PM2019-02-01T14:10:27+5:302019-02-01T14:10:27+5:30

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी पिछले कई सालों से ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था। रवि ने ऑस्ट्रेलिया में अपना आलिशान घर भी बनवाया है। रवि पुजारी ने भारत देशों से दूरी बनाई हुई थी

Underworld Don Ravi Pujari Arrested In Senegal, who is Ravi Pujari | अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को अफ्रीका से किया गया गिरफ्तार, बॉलीवुड सितारें और बिजनेसमैन लेंगे अब राहत की सांस 

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को अफ्रीका से किया गया गिरफ्तार, बॉलीवुड सितारें और बिजनेसमैन लेंगे अब राहत की सांस 

Highlights रवि पुजारी पर 2009 से 2013 के बीच देश के कई बॉलीवुड सितारों और बिजनेसमैन को धमकी दी थी। रवि पुजारी 90 के दशक का डॉन था। जो मुंबई में एक्सटॉर्शन रैकिट ऑपरेट करता था। 

अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। केंद्रीय जांच एजेंसियों ने इस खबर की पुष्टि की है। रवि पुजारी को अफ्रीकी देश सेनेगल के डकार इलाके से 22 जनवरी को गिरफ्तार किया गया। इस बात की सूचना अफ्रिकी दूतावास ने भारतीय दूतावास को 26 जनवरी को दी है। रवि पुजारी को पूछताछ के लिए भारत भी लाया जा सकता है। हालांकि सरकार ने अभी इस खबर की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 

रवि पुजारी पिछले कई सालों से ऑस्ट्रेलिया में रह रहा था। रवि ने ऑस्ट्रेलिया में अपना आलिशान घर भी बनवाया है। रवि पुजारी ने भारत देशों से दूरी बनाई हुई थी। रवि पुजारी 90 के दशक का डॉन था। जो मुंबई में एक्सटॉर्शन रैकिट ऑपरेट करता था। 

रवि पुजारी पहले छोटा राजन के गैंग से भी जुड़ा हुआ था। लेकिन साल 2000 में छोटा गैंग और इनके गैंग में फूट पड़ गई थी। जिसके बाद 2001 में वह छोटा राजन के गैंग से अलग होकर अपनी गैंग बना ली। 

रवि पुजारी की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड सितारों और देश के बड़े बिजनेसमैनों ने राहत की सांस ली होगी। रवि पुजारी पर 2009 से 2013 के बीच देश के कई बॉलीवुड सितारों और बिजनेसमैन को धमकी दी थी। 

- फिल्म  निर्देशक महेश भट्ट की उसने दो बार हत्या की कोशिश की है। महेश भट्ट की कई बार हत्या की प्लानिंग भी की है।

- तकरीबन पांच साल पहले फिल्म निर्माता अली मोरानी के जुहू स्थित घर पर रवि पुजारी ने गोलीबारी करवाई थी। 
 
- नेस वाडिया को भी रवि ने कई बार जानलेना धमकी दी है।  नेस वाडिया एक्ट्रेस  प्रीति जिंटी के एक्स बॉयफ्रेंड थे। 

- महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट को भी कई बार धमकियां रवि दे चुका है। 

- गुजरात के व्यापारी  जिग्नेश मेवाणी को भी मिल चुकी है धमकियां।

- JNU के छात्रनेता उमर खालिद और शेहला राशिद ने भी पुजारी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। 

खबरों के मुताबिक, कोर्ट में जब महेश भट्ट ने केस दर्ज किया था तो उनके वकील ने दलील देते हुए कहा था कि रवि पुजारी चाहता था कि गैंगस्टर शाहरुख खान, फराह खान, दीपिका पादुकोण, महेश भट्ट या मुकेश भट्टे को निशाना बनाकर इंडस्ट्री में अपना वर्चस्व बनाना चाहता है। 

Web Title: Underworld Don Ravi Pujari Arrested In Senegal, who is Ravi Pujari

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Mumbaiमुंबई