लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: बांदा में 9 साल की और चित्रकूट में 10 वर्षीय भांजी से मामा ने किया बलात्कार, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची

By भाषा | Updated: June 29, 2020 13:03 IST

बांदा और चित्रकूट दोनों ही बलात्कार मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बांदा में 9 साल की पीड़िता फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबांदा मामले में आरोपी मामा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मामा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। चित्रकूट में 10 साल की बच्ची के साथ 20 जून की रात बलात्कार की घटना हुई।

बांदा- चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के दो जिलों में मामाओं द्वारा बच्चियों से कथित बलात्कार के दो मामले सामने आए हैं। बांदा जिले में तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार (27 जून) की रात नानी के साथ सो रही नौ साल की बच्ची को घर से जंगल ले जाकर उसके सगे मामा ने कथित रूप से बलात्कार किया है। पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया है।

तिंदवारी थाना के प्रभारी निरीक्षक राम दिनेश तिवारी ने सोमवार (29 जून) को बताया कि शनिवार की रात क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में रहकर तीसरी कक्षा की पढ़ाई कर रही नौ साल की बच्ची रोजाना की तरह अपनी नानी के साथ सो रही थी। सोते समय उसका सगा मामा चंदू उसे उठाकर जंगल ले गया और वहां मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बच्ची को बेहोशी की हालत में घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर तिंदवारी-बबेरू मार्ग पर क्योटरा गांव के पास जंगल में छोड़कर फरार हो गया।

उत्तर प्रदेश पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)" title="उत्तर प्रदेश पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)"/>
उत्तर प्रदेश पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस ने जंगल में बेहोशी की हालत में बच्ची को किया बरामद

पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों की सूचना पर रविवार (28 जून) को पहुंची पुलिस ने बच्ची को जंगल से बेहोशी की हालत में बरामद कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसएचओ ने बताया कि इस सिलसिले में बच्ची के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार का अपराध स्वीकार किया है।

चित्रकूट में भी 10 साल की बच्ची का मामा ने किया बलात्कार

चित्रकूट जिले में भरतकूप थाना क्षेत्र के एक गांव में दस साल की बच्ची के साथ उसके मामा द्वारा कथित रूप से बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भरतकूप थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय उपाध्याय ने सोमवार को बताया कि दस साल की बच्ची के साथ उसके मामा द्वारा बलात्कार की घटना 20 जून की रात की है, लेकिन इसका मुकदमा 27 जून को दर्ज करवाया गया है।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

दर्ज प्राथमिकी के आधार पर उपाध्याय ने बताया कि बच्ची अपनी मां के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने ननिहाल आयी थी, जहां 20 जून की रात छत पर सोते समय उसके रिश्ते के मामा ने डरा-धमकाकर बच्ची के साथ बलात्कार किया है।

उन्होंने बताया कि डर की वजह से बच्ची ने उस वक्त घटना की जानकारी किसी को नहीं दी, लेकिन जब 24 जून को गांव पहुंचने पर उसकी तबियत खराब हुई, तब बच्ची ने पूरी घटना बताई और 27 जून को मुकदमा दर्ज करवाया गया। एसएचओ ने बताया कि बलात्कार करने, जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद रविवार को आरोपी युवक गोरेलाल को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि बच्ची को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेपयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?