लाइव न्यूज़ :

बमबाज गुड्डू मुस्लिम ने 13 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर, बहन नसरीन ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 1, 2023 17:41 IST

पुलिस से बचने के लिए गुड्डू मुस्लिम लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है और खबर ये भी आई कि उसने अपना हुलिया बदल लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस से भागते हुए गुड्डू मुस्लिम बिहार के अलावा दिल्ली, राजस्थान, बंगाल और उड़ीसा-छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके में पहुंचा था।

Open in App
ठळक मुद्देगुड्डू मुस्लिम अब तक पकड़ से बाहर हैखबर ये भी आई कि उसने अपना हुलिया बदल लिया हैउमेश पाल की हत्या के लिए हथियार गुड्डू मुस्लिम ने दिल्ली से मंगाए थे

नई दिल्ली: उमेश पाल की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ लगातार बमबाज गुड्डू मुस्लिम को तलाश रही है लेकिन वह अब तक पकड़ से बाहर है। गुड्डू मुस्लिम के बारे में रोज नए खुलासे भी हो रहे हैं। हाल ही में ये भी पता चला कि उमेश पाल की हत्या के पीछे दिमाग भले अतीक अहमद का रहा हो लेकिन इसके लिए जरूरी हथियार गुड्डू मुस्लिम ने दिल्ली से मंगाए थे।

 गुड्डु मुस्लिम उमेश पाल हत्याकांड में आरोपित है और अपराध की दुनिया में उसकी पहचान बमबाज के रूप में दशकों से रही है। उमेश पाल हत्याकांड में सीसीटीवी फुटेज से जिन अपराधियों की पहचान की गयी थी उनमें गुड्डू मुस्लिम एक था। अब उसकी बहन नसरीन ने अपने बमबाज भाई के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

इंडिया टुडे से बात करते हुए उसकी बहन ने बताया कि जब गुड्डू की उम्र 13 साल थी, तभी वह घर छोड़कर भाग गया था। नसरीन ने आगे कहा, “जब वह निकर-शर्ट पहनता था, घर छोड़कर तभी चला गया था। तब से आज तक नहीं मिला है। गुड्डु मुस्लिम बचपन से ही लड़ता था और हमसे नहीं पटती थी उसकी। उसका नाम सिर्फ मुस्लिम था, बाद में गुड्डू मुस्लिम उसका नाम कैसे पड़ा नहीं जानते। बाहर रहकर उसने यह नाम रख लिया।”

नसरीन ने आगे कहा, “पुलिस कई बार आई है घर पर, उसके बारे में पूछताछ करने के लिए, तब जानकारी हुई, लेकिन वह कभी नहीं आया। गुड्डु कभी किसी की शादी या मय्यत में भी नहीं आया। हम लोग 5 भाई-बहन हैं। दो बहनें और तीन भाई हैं। एक भाई का इंतेकाल हो गया है और एक भाई सऊदी में रहता है और गुड्डू भागा फिर रहा है। गुड्डू ने कभी हमसे संपर्क करने की कोशिश नहीं की।”

बता दें कि पुलिस से बचने के लिए  गुड्डू मुस्लिम लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है और खबर ये भी आई कि उसने अपना हुलिया बदल लिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस से भागते हुए गुड्डू मुस्लिम बिहार के अलावा दिल्ली, राजस्थान, बंगाल और उड़ीसा-छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाके में पहुंचा था। जांच एजेंसी से इसकी जानकारी मिलने की बात बताई गयी है। यूपी एसटीएफ समेत अन्य प्रदेशों की पुलिस इस बमबाज की तलाश में  ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं।

टॅग्स :प्रयागराजउत्तर प्रदेशक्राइमअतीक अहमदAtique Ahmed
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?