लाइव न्यूज़ :

Umar Ansari: गाजीपुर से कासगंज जिला कारागार स्थानांतरित, मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर पर शिकंजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2025 13:44 IST

Umar Ansari: पुलिस के मुताबिक उमर अंसारी को तीन अगस्त को अदालत में जाली दस्तावेज पेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, यह मामला पिता की जब्त की गयी संपत्तियों को छुड़ाने के लिए दायर एक याचिका से जुड़ा है।

Open in App
ठळक मुद्देकोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने उमर अंसारी को कासगंज भेजे जाने की पुष्टि की।गाजीपुर पुलिस ने उमर को राजधानी लखनऊ में गिरफ्तार किया था।याचिका दायर करके अपना दावा सही साबित करने के लिये जाली दस्तावेज पेश किए।

गाजीपुरः बाहुबली नेता रहे मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी को सरकार के आदेश के बाद गाजीपुर जेल से कासगंज जिला कारागार स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात उमर को कासगंज के लिए रवाना किया गया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने उमर अंसारी को कासगंज भेजे जाने की पुष्टि की।

पांडेय ने कहा कि उमर अंसारी को कासगंज जिला कारागार भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक उमर अंसारी को तीन अगस्त को अदालत में जाली दस्तावेज पेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, यह मामला उनके पिता की जब्त की गयी संपत्तियों को छुड़ाने के लिए दायर एक याचिका से जुड़ा है।

गाजीपुर पुलिस ने उमर को राजधानी लखनऊ में गिरफ्तार किया था। उमर पर आरोप है कि उसने उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त की गई अपने परिवार की संपत्तियों को छुड़ाने के लिए अदालत में एक याचिका दायर करके अपना दावा सही साबित करने के लिये जाली दस्तावेज पेश किए।

पुलिस बयान के अनुसार उन दस्तावेजों पर उमर की मां अफशां अंसारी के जाली हस्ताक्षर हैं। अफशां फरार है और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। बयान में कहा गया, ‘‘धोखाधड़ी की गतिविधि का पता चलने पर उमर अंसारी के खिलाफ मोहम्मदाबाद थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमुख्तार अंसारी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...