लाइव न्यूज़ :

Ujjain Rape Case: रेप का वीडियो बनाने वाला सलीम गिरफ्तार, दिनदहाड़े सड़क किनारे दरिदंगी का शिकार हुई थी महिला

By अंजली चौहान | Updated: September 7, 2024 16:54 IST

Ujjain Rape Case: मध्य प्रदेश पुलिस ने शनिवार, 7 सितंबर को उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया, जिसने उज्जैन में दिनदहाड़े महिला से बलात्कार का वीडियो बनाया था।

Open in App

Ujjain Rape Case: मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर के व्यस्त सड़क पर महिला के रेप का मामला सामने आते ही पुलिस एक्शन में आ गई है। दिनदहाड़े सड़क किनारे महिला से बलात्कार करने वाला आरोपी और उस पूरी घटना को रोकने के बजाय कैमरे में कैद करने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उज्जैन पुलिस ने वीडियो बनाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। 

उज्जैन के एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा, "हमने मोहम्मद सलीम नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने वीडियो बनाया था और जो वायरल हो गया। हमने उसका मोबाइल बरामद कर लिया है जिसमें वह वीडियो है। हम जांच कर रहे हैं कि यह वीडियो किस-किस को भेजा गया था। इसमें शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।"

दरअसल, 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर उज्जैन रेप का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद 7 सितंबर को पुलिस ने वीडियो बनाने वाले को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, बुधवार को शहर के सबसे व्यस्त चौराहों में से एक कोयला फाटक में फुटपाथ पर महिला के साथ बलात्कार किया गया।

उज्जैन के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया, "कल (बीते गुरुवार) को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक महिला थाने आई और उसने बताया कि उसके साथ बलात्कार हुआ है। तत्काल एक महिला अधिकारी को बुलाया गया और उसकी कहानी सुनी गई तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करने के बाद एफआईआर दर्ज की गई।" 

पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में आरोपी लोकेश का नाम बताया है। मिश्रा ने बताया, "तुरंत एक टीम गठित कर लोकेश की तलाश में भेजा गया और कल ही एफआईआर दर्ज होने के दो घंटे के भीतर हमने लोकेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसमें लोकेश ने अपराध करना स्वीकार किया।"

इसके अलावा, शुक्रवार 6 सितंबर को कोर्ट के समक्ष महिला का बयान भी दर्ज किया गया। जिसमें महिला ने कोर्ट के समक्ष दुष्कर्म की घटना की पुष्टि की है। इस घटना का वीडियो भी बनाया गया था, जो पुलिस के पास भी आया है, हमने इसे साक्ष्य के तौर पर लिया है। पुलिस ने आरोप लगाया है कि आरोपी लोकेश ने उससे शादी का वादा किया, उसे शराब पिलाई और फिर बुधवार को उसके साथ दुष्कर्म किया।

टॅग्स :उज्जैनMadhya Pradeshमोहन यादवमहिलावायरल वीडियोरेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी