लाइव न्यूज़ :

झारखंडः दो लड़कियों की पेड़ से लटकती मिली लाश, जूनियर लेवल की हैं हॉकी खिलाड़ी 

By एस पी सिन्हा | Updated: August 12, 2019 15:00 IST

झारखंडः थाना प्रभारी रवीन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने जंगल में एक पेड़ पर दो युवतियों के शव लटके देखकर पुलिस को सूचना दी. 

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड के सिमडेगा जिले के नगर थाना क्षेत्र के आरानी गांव में दो स्कूली छात्राओं ने पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है. दोनों लड़कियां स्कूल में साथ पढ़ती थीं. कोई इसे आत्महत्या तो कोई इसे हत्या बता रहा है.

झारखंड के सिमडेगा जिले के नगर थाना क्षेत्र के आरानी गांव में दो स्कूली छात्राओं ने पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इनमें से एक की पहचान भुकुमुंडा तरगा पतराटोली निवासी राजेश सोरेंग की पुत्री श्रद्धा सोरेंग के रूप में जबकि दूसरी की पहचान ओडिशा राज्य के सुंदरगढ जिला स्थित लाचडा गांव निवासी सुनंदिनी के रूप में हुई है. 

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है. दोनों लड़कियां स्कूल में साथ पढ़ती थीं. कोई इसे आत्महत्या तो कोई इसे हत्या बता रहा है. थाना प्रभारी रवीन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने जंगल में एक पेड़ पर दो युवतियों के शव लटके देखकर पुलिस को सूचना दी. 

सूचना मिलते ही वे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शवों को नीचे उतरवाया. दोनों युवतियों का चेहरा तौलिया से ढंका हुआ था. पेड़ पर ही दो बैग भी टंगे थे. बैग की तलाशी लेने पर युवतियों के कुछ सामान, रस्सी का टुकड़ा, चाकू, वोटर कार्ड, स्कूल डायरी और लाइटर आदि मिले. इनके सहारे युवतियों की पहचान की गई. दोनों युवतियों के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है. 

थाना प्रभारी ने कहा कि मामला आत्महत्या का है या फिर युवतियों की हत्या हुई है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा. दोनों लड़कियां राउरकेला के सेल सेंटर के लिए हॉकी खेलती थी. हॉकी खेल को लेकर ही दोनों में दोस्ती थी. 

वहीं, वारदात के बाद एक लड़की श्रद्धा का भाई सामने आया है. उसने बताया कि उसकी बहन हॉकी खिलाड़ी है. श्रद्धा के चाचा ने भी जांच की मांग करते हुए कहा कि ये आत्महत्या का मामला नहीं हो सकता है ये हत्या है. परिजनों ने दोनों युवतियों की आत्महत्या करने से इनकार किया है. परिजन अब पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं. 

दूसरी तरफ घटना के बारे में सिमडेगा के एसडीपीओ राज किशोर ने कहा कि आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है और मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि दोनों ही लड़कियां स्कूल न जाकर इधर आई थीं. दोनों लड़कियों को बीरू में देखा गया था. वहीं घटना के बारे में आत्महत्या करने वाली लड़की श्रद्धा की मां बिमला ने बताया कि उनकी बेटी तरगा की लडकी के साथ आई थी. उन्हें श्रद्धा की मौत की सूचना फोन पर मिली. 

उन्होंने कहा कि उनकी बेटी सुंदरी के साथ ही आई थी. उन्होंने कहा कि स्कूल न जाकर ये सब कैसे हुआ उन्हें नहीं पता. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इसे समलैंगिगता या फिर प्रेम प्रसंग से भी जोड़ कर भी देखा जा रहा है. दोनों जूनियर लेवल की खिलाड़ी हैं.

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर