लाइव न्यूज़ :

ज्वेलर शॉप पर हुई लाखों की चोरी में दो आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख के जेवरात बरामद

By बृजेश परमार | Updated: March 20, 2023 20:05 IST

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की ज्वैलरी शॉप पर चोरी का आरोपी चिमनगंज मंडी परिसर में काले रंग की स्कूटर से घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

Open in App
ठळक मुद्दे दोनों आरोपियों से पुलिस ने 12 लाख के चांदी एवं सोने के जेवरात बरामद किए हैंमुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी का आरोपी चिमनगंज मंडी परिसर में काले रंग की स्कूटर से घूम रहा हैपुलिस द्वारा गिरफ्तार चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया

उज्जैन: जीवाजीगंज थाना पुलिस ने 24 फरवरी को उर्दुपूरा स्थित ज्वेलर शाप पर हुई लाखों के सोना-चाँदी के जेवरात की चोरी के मामले में हिस्ट्रीशीटर चोर धीरज पिता गजेन्द्र 25 वर्ष निवासी गांधीनगर एवं साजिद पिता अरशद 22 वर्ष निवासी चिमनगंज मंडी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पुलिस ने 12 लाख के चांदी एवं सोने के जेवरात बरामद किए हैं।

एसपी सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के अनुसार ज्वेलर शॉप में चोरी की जानकारी तड़के गश्त के दौरान पुलिस ने ही उसके संचालक सतीश एवं पवन दग्दी को दी थी। चोर वहां से सीसी टीवी का डीवीआर भी ले गए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए गए थे। आसपास लगे सीसी टीवी कैमरा को चेक किया गया था। 

साईबर सेल को भी इसमें लगाया गया था। पुराने चोरी के आरोपी गणों से भी पुलिस ने पूछताछ की थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की ज्वैलरी शॉप पर चोरी का आरोपी चिमनगंज मंडी परिसर में काले रंग की स्कूटर से घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों से स्कूटर में रखे कुछ चांदी-सोने के जेवरात जप्त किए गए, उसके साथ ही गांधीनगर निवासी आरोपी के घर से भी जेवरात जप्त किए गए। पुलिस ने करीब 12 लाख रूपए के चांदी एवं सोने के जेवरात आरोपियों से जप्त किए हैं। गांधीनगर निवासी आरोपी पर 07 प्रकरण चोरी, मारपीट, डकैती की योजना बनाने के दर्ज हैं। चिमनगंज मंडी निवासी आरोपी पर चोरी के 02 प्रकरण दर्ज हैं।

टॅग्स :उज्जैनMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला