लाइव न्यूज़ :

तिरुवनंतपुरमः खुद दुल्हन की मां बन 8 मर्द से शादी, महिला ने लाखों रुपये की ठगी कर रफू-चक्कर, पुलिस ने किया अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 8, 2025 05:45 IST

Thiruvananthapuram: थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दूल्हे को महिला की पिछली शादियों के बारे में तब पता चला, जब वह शादी के लिए तैयार हो रही थी और उसने उसके बैग की जांच की।

Open in App
ठळक मुद्देआर्यनाड पुलिस थाना में इस संबध में मामला दर्ज किया गया है।दूल्हे ने पुलिस को सूचित किया और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।महिला ने खुद को दुल्हन की मां बताकर फोन पर संपर्क किया और शादी के बारे में बात की।

Thiruvananthapuram:केरल के तिरुवनंतपुरम से एक महिला को कई पुरुषों से शादी कर उन्हें धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह आर्यनाड के एक पंचायत सदस्य से शादी करने वाली थी। उसने बताया कि महिला को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया और उसी दिन उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई, क्योंकि शादी से कुछ घंटे पहले दूल्हे को उसकी मंशा का पता चल गया था। आर्यनाड पुलिस थाना में इस संबध में मामला दर्ज किया गया है।

थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दूल्हे को महिला की पिछली शादियों के बारे में तब पता चला, जब वह शादी के लिए तैयार हो रही थी और उसने उसके बैग की जांच की। अधिकारी ने बताया कि दूल्हे ने पुलिस को सूचित किया और महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

शिकायतकर्ता दूल्हे के अनुसार, मई में महिला ने खुद को दुल्हन की मां बताकर उससे फोन पर संपर्क किया और शादी के बारे में बात की। पंचायत सदस्य द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, इसके बाद उसने लड़की बन उसे फोन किया और संदेश भेजा तथा दावा किया कि वह अविवाहित है और उसे गोद लिया गया है तथा उसकी मां उसकी शादी कराने में रुचि नहीं रखती है।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी महिला ने उसे शादी के लिए राजी किया और छह जून को शादी की तारीख तय की गई। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि उसे शादी की तैयारियों पर किये गए खर्च से 7.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने बताया कि यह जांच की जा रही है कि महिला ने पूर्व में कितने लोगों से ठगी की है। शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी महिला सात से आठ बार पहले ही शादी कर चुकी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?