लाइव न्यूज़ :

Thiruvananthapuram Crime News: प्रेमी ने 46 वर्षीय महिला मित्र पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई, आग की चपेट में खुद आने पर कुएं में कूदकर जान बचाई, पीड़िता ने अस्पताल में दम तोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2024 15:59 IST

Thiruvananthapuram Crime News: पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरू में मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 326 (स्वेच्छा से आग से गंभीर चोट पहुंचाना) और 447 (आपराधिक अनाधिकार प्रवेश) के तहत दर्ज किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि आरोपी पीड़िता का दोस्त था।कुएं से निकाला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।पीड़िता एक विधवा थी और वह अपनी बेटी और मां के साथ रहती थी। 

Thiruvananthapuram Crime News: तिरुवनंतपुरम में एक व्यक्ति ने अपनी 46 वर्षीय महिला मित्र पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया जिससे उसकी मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी और कहा कि भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात की इस घटना में महिला 90 प्रतिशत तक झुलस गई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान महिला ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। पोथेनकोड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि इस घटना में आरोपी व्यक्ति भी लगभग 60-70 प्रतिशत जल गया था और फिलहाल तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि आरोपी पीड़िता का दोस्त था।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी रात में महिला के घर पहुंचा और उसे बाहर आने के लिए कहा। लेकिन महिला जैसे ही बाह आयी, दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और मामला इतना बढ़ गया कि उसने महिला पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी। पुलिस ने कहा कि आग की चपेट में आरोपी भी आ गया लेकिन वह पास के एक कुएं में कूद गया।

मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने आरोपी को कुएं से निकाला और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कहा कि पीड़िता और आरोपी दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 90 प्रतिशत तक जलने के कारण महिला ने आज सुबह दम तोड़ दिया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुरू में मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 326 (स्वेच्छा से आग से गंभीर चोट पहुंचाना) और 447 (आपराधिक अनाधिकार प्रवेश) के तहत दर्ज किया गया था।

लेकिन महिला की मौत हो जाने के मद्देनजर जांच की कार्रवाई समाप्त होने के बाद धारा 302 (हत्या) जोड़ी जाएगी। पुलिस ने कहा कि इस अपराध को अंजाम देने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़िता एक विधवा थी और वह अपनी बेटी और मां के साथ रहती थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?