लाइव न्यूज़ :

33 वर्षीय पत्नी ने 37 साल के पति के सिर पर ईंट और पत्थरों से हमलाकर मारा, थाना पहुंचकर बोली-लो जी काम तमाम कर दिया

By भाषा | Updated: March 2, 2022 22:01 IST

पुलिस ने कहा कि अपराध के बाद महिला कथित रूप से रोती हुई घर से निकली और कहा कि उसने अपने पति को जान से मार दिया है, जिसके बाद स्थानीय निवासी घटनास्थल पर पहुंचे और व्यक्ति को मरा हुआ पाया।

Open in App
ठळक मुद्देसौम्या को संदेह था कि शिजू के किसी और महिला के साथ अवैध संबंध हैं।उसने यह कदम उठाया। दंपति के दो बच्चे हैं।अपराध का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

तिरुवनंतपुरमः केरल में 33 वर्षीय महिला ने अपने पति के सिर पर कथित रूप से ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात तिरुवनंतपुरम से लगभग 38 किलोमीटर दूर पलोडे में कुरापुझा में हुई।

उन्होंने कहा कि मंगलवार रात शिजू (37) का शव दंपति के कमरे से मिला और तभी आरोपी सौम्या को हिरासत में ले लिया गया। केरल का अनिवासी(एनआरके) शिजू 10 दिन पहले घर आया था। एक जांच अधिकारी ने कहा, ''आज दोपहर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसने जुर्म कबूल कर लिया है, लेकिन अपराध का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है।''

पुलिस ने कहा कि अपराध के बाद महिला कथित रूप से रोती हुई घर से निकली और कहा कि उसने अपने पति को जान से मार दिया है, जिसके बाद स्थानीय निवासी घटनास्थल पर पहुंचे और व्यक्ति को मरा हुआ पाया। स्थानीय मीडिया के अनुसार सौम्या को संदेह था कि शिजू के किसी और महिला के साथ अवैध संबंध हैं, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। दंपति के दो बच्चे हैं।

राजस्थान के बाड़मेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को एक महिला ने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। कोतवाली थानाधिकारी उगमराज सोनी ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि मंजू अपने पति की आय कम होने के कारण उससे नाखुश थी।

उन्होंने बताया कि महिला का पति अनिल (34) एक मजदूर था। उन्होंने बताया कि ‘‘अनिल और मंजू (30) शराब का सेवन करते थे और आपस में झगडते थे। मंजू अपने पति से नाखुश थी क्योंकि वह कम कमाई करता था। मंगलवार शाम को मंजू ने अनिल का गला दबा दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि अनिल की मां की ओर से बहू मंजू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी