लाइव न्यूज़ :

फर्जी डॉक्टर बनकर ठग ने महिला से लूटे 2 लाख रुपये के गहने, जानिए पूरा किस्सा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 8, 2022 20:16 IST

ठग नकली डॉक्टर प्रभु ने बीमार प्रिया को ड्रिप लगा दी, जिससे उसे क्लिनिक में ही नींद आ गई। प्रभु ने इस बात का फायदा उठाया और प्रिया के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने ठग नकली डॉक्टर की पहचान रिहान प्रभु के तौर पर की हैप्रभु तमिलनाडु के थिरुवोट्टियूर का रहने वाला हैप्रभु ने नींद में सोई हुई बीमार प्रिया के शरीर से सारे गहने उतार लिये

चेन्नई: डॉक्टर बनकर एक धोखेबाज ने महिला को अपनी ठगी का शिकार बनाया और उससे 2 लाख रुपये का सोना लेकर फरार हो गया। लेकिन चेन्नई पुलिस ने थोड़ी मशक्कत के बाद उस धोखेबाज को सलाखों के पीछे ढकेल दिया।

जानकारी के मुताबिक चेन्नई शहर के आवड़ी में एक शख्स क्लिनिक खोलकर लोगों का इलाज करता था। सभी जानते थे कि वह डॉक्टर है लेकिन असल में था वो एक ठग। पुलिस ने उस 39 साल के ठग की पहचान रिहान प्रभु के तौर पर की है। प्रभु तमिलनाडु के थिरुवोट्टियूर का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक ठग प्रभु ने मुथापुडुपेट में एमईएस रोड पर वेनी के मकान में एक 'क्लिनिक' खोली। वेनी ने उसे असली डॉक्टर समझा और अपने घर में उसे क्लिनिक खोलने के लिए जगह दे दी।

प्रभु ने पूरे तामझाम के साथ क्लिनिक की शुरूआत की, जिससे लोगों को यह लगे कि वो सचमुच का डॉक्टर है। इस महीने के शुरूआत में एक प्रिया नाम की महिला की तबियत खराब हुई। तब उसके घरवाले इलाज के लिए उसे प्रभु की क्लिनिक में लेकर गये। प्रभु ने इलाज करने के बहाने प्रिया को चेक किया और फिर उसे ड्रिप लगा दी।

ड्रिप लगने से प्रिया को थोड़ी राहत महसूस हुई और उसे क्लिनिक में ही नींद आ गई। प्रभु भी इसी बात का इंतजार कर रहा था। उसके बाद प्रभु ने प्रिया के गले से सोने की चेन उतार ली। इसके अलावा भी उसके शरीर पर जो भी गहने थे, प्रभु ने उन सभी पर हाथ साफ कर दिया। उसके बाद प्रिया को सोता हुआ छोड़कर प्रभु मौके से फरार हो गया।

थोड़ी देर के बाद प्रिया को होश आया तो उसने देखा कि उसके शरीर से सारे गहने गायब हैं। इसके बाद वो परिजनों के साथ तुरंत पुलिस थाने पहुंची और धोखेबाज प्रभु के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता के बयान को आधार बनाते हुए मामले की पड़ताल की और 7 फरवरी को ठग नकली डॉक्टर प्रभु को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस तहकीकात में पता चला है कि यह प्रभु का पहला अपराध है, इससे पहले उसके खिलाफ पुलिस में इस तरह का कोई मामला नहीं दर्ज है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्रभु का चालान किया और उसे जेल भेज दिया है। 

टॅग्स :चेन्नईचेन्नई पुलिसक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?