लाइव न्यूज़ :

लव जिहाद का ताजा मामला बिहार से, मोहम्मद जियारूल ने शंकर यादव बनकर की छठवीं शादी, ऐसे हुआ खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 22, 2024 18:00 IST

मोहम्मद जियारूल ने हिन्दू बनकर एक विधवा महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने के बाद जबरदस्ती उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। 

Open in App

पटना: बिहार के पूर्णिया से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है, जहां हाथ में कलावा, गले में भगवा गमछा, माथे पर टीका और नाम मोहम्मद जियारूल। जियारूल ने हिन्दू बनकर एक विधवा महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी करने के बाद जबरदस्ती उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया। 

सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि मोहम्मद जियारूल ने नाम बदलकर छह शादी की। लेकिन अब वह पकड़ में आ गया है। लड़की का आरोप है कि आरोपी का असली चेहरा तब उसके सामने आया, जब वह ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण की कोशिश करने लगा।

इस मामले की भनक हिंदू संगठन के लोगों को चला तो मुस्लिम युवक की बहुत पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से दो आधार कार्ड बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं। 

सबसे बड़ी बात यह है कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली या दूसरी नहीं बल्कि सातवीं शादी थी। इस घटना को लेकर पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले हुई थी, मगर कोरोना काल में पति की मौत हो गई थी। 

उसके बाद धीरे -धीरे सबकुछ ठीक हुआ और घर काम करने के लिए शंकर यादव नाम का राजमिस्त्री आया था। उस राजमिस्त्री ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया और शादी करने का प्रस्ताव दिया। पीड़िता के घरवालों ने भी 2 छोटे-छोटे बच्चों को देखते हुए शादी की इजाजत दे दी। 

इसके बाद मेला ग्राउंड शिव मंदिर में 5 महीने पहले ही दोनों की शादी करा दी गई। पीड़िता के अनुसार 2 महीने बाद जब शंकर यादव अपने घर बरसोनी के तमोट ले गया तो घर में सभी लोगों को मुस्लिम कपड़े में देखकर वह चौंक गई। 

इसके बाद उसे पता चला जिस शंकर यादव से उसने शादी की है, दरअसल, वह मोहम्मद जियारूल है। महिला ने बताया कि युवक के घर वाले चुपचाप उसे साथ रहने के लिए दबाब डालने लगे और आपत्तिजनक वस्तु खिलाने की कोशिश की। 

महिला ने बताया कि उसका पति भी चाहता था कि वह धर्म परिवर्तन कर ले। इतना ही नहीं महिला के नहीं मानने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। जब इस बात की भनक पड़ोसियों को लगी तो लोगों ने पास में चल रहे आरएसएस के शाखा में शामिल लोगों को इसकी जानकारी दी। 

इसके बाद हिंदू संगठनों ने मिलकर युवक की पिटाई कर दी। वहीं घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची युवक को हिरासत में ले लिया गया। सदर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी ने बताया कि युवक के पास शंकर यादव और मो.जियारूल नाम के 2 आधार कार्ड बरामद किये गए हैं। 

पूछताछ में युवक ने अब तक 4 शादी की बात कबूल की है। उसने बताया कि दो पत्नियों को उसने तलाक दे दिया है। वहीं पूरे मामले को लेकर पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि महिला ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर मामले को सही पाया गया है। इसके बाद युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। युवक ने फर्जी आधार कार्ड कहां से बनवाया है इसकी जांच चल रही है।

टॅग्स :लव जिहादबिहारBihar Policeक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो