लाइव न्यूज़ :

उज्जैन: बेजुबान कुत्ते से बेरहमी की हद, स्कूटर से बांधकर घसीटा, सीसीटीवी फुटेज वायरल

By बृजेश परमार | Updated: April 11, 2023 21:17 IST

मामले में शिकायत के आधार पर नीलगंगा थाना पुलिस ने जांच शुरू की है। स्कूटर के नंबर के आधार पर उसके मालिक को पुलिस ने तलब किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपशु क्रूरता की हद पार करते हुए कुत्ते को रस्सी के सहारे स्कूटर से सड़क पर खींचने का सीसीटीवी फूटेज वायरल हुआमामले में शिकायत के आधार पर नीलगंगा थाना पुलिस ने जांच शुरू की हैस्कूटर के नंबर के आधार पर उसके मालिक को पुलिस ने तलब किया है

उज्जैन: उज्जैन शहर में एक बार पुन: पशु अत्याचार का मामला सामने आया है। पशु क्रूरता की हद पार करते हुए कुत्ते को रस्सी के सहारे स्कूटर से सड़क पर खींचने का सीसीटीवी फूटेज वायरल हुआ है। मामले में शिकायत के आधार पर नीलगंगा थाना पुलिस ने जांच शुरू की है। स्कूटर के नंबर के आधार पर उसके मालिक को पुलिस ने तलब किया है।  

नीलगंगा थाना पुलिस के अनुसार इंदौर रोड़ फोरलेन निवासी समाजसेवी आदित्य धाकले ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया है कि वे मंगलवार को सीसीटीवी फूटेज देख रहे थे। उसी दौरान घर के बाहर की सर्विस रोड से लाल रंग की स्कूटर एक महिला पुरुष कुत्ते को रस्सी से बांधकर एक्टिवा से खींचकर नानाखेड़ा की ओर जा रहे थे। 

पशु क्रूरता को लेकर उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली थी। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा कुत्ता मरा हुआ नजर आ रहा है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा मार्ग हरीफाटक रिंग रोड के पेट्रोल पंप से नानाखेड़ा की ओर जाने वाला सर्विस रोड बताया जा रहा है। कुत्ते को कहां से कहां तक इसी बेरहमी के साथ घसीटते हुए ले जाया गया है इसकी जानकारी संबंधित महिला पुरूष के सामने आने के बाद ही खुल सकेंगी। 

टॅग्स :उज्जैनMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह