यमुना एक्सप्रेस-वे पर कंझावला जैसा हादसा, कार ने शख्स को टक्कर मारने के बाद 10 किमी तक घसीटा

By अंजली चौहान | Published: February 7, 2023 03:45 PM2023-02-07T15:45:55+5:302023-02-07T15:46:28+5:30

बीती रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर घना कोहरा था, जिसके कारण विजिबिलिटी बहुत कम थी। पुलिस के अनुसार इसी वक्त ये हादसा हुआ होगा और दुर्घटना के बाद शख्स कार में ही फंस गया।

The car dragged the man for 10 km after hitting him on the Yamuna Expressway body was mutilated | यमुना एक्सप्रेस-वे पर कंझावला जैसा हादसा, कार ने शख्स को टक्कर मारने के बाद 10 किमी तक घसीटा

फाइल फोटो

Highlightsकंझावला की तरह यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा कार सावर ने करीब 10 किमी तक शव को घसीटा शख्स के शव के शत-विक्षत होने के कारण पहचान करना हुआ मुश्किल

नई दिल्ली: यमुना एक्सप्रेस-वे एक एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की सूचना मिली है। इस हादसे ने दिल्ली के कंझावला में अंजलि हिट एंड ड्रैग केस की यादे ताजा कर दी है। कार सवार कई किलोमीटर तक शख्स को अपनी कार से घसीटा रहा। जानकारी के मुताबिक, जब कार मथुरा के मांट में एक टोल प्लाजा पर रुकी तब टोल कर्मचारियों ने कार में शव को फंसा देखा। इसके बाद फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव समेत कार को अपने कब्जे में लिया। कार द्वारा करीब 10 किलोमीटर तक घसीटे जाने की वजह से शव बुरी तरह से विक्षत हो गया था। पुलिस ने शव को किसी तरह से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, कार चालक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शुरुआती जांच में कार चालक ने पुलिस को बताया कि कार चालक वीरेंद्र सिंह जो दिल्ली में रहता है उसे पता ही नहीं चला कि उसकी कार में कोई फंस गया है या उसकी कार का एक्सीडेंट हुआ है। 

शव की नहीं हो पाई शिनाख्त 

गौरतलब है कि बीती रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर घना कोहरा था, जिसके कारण विजिबिलिटी बहुत कम थी। पुलिस के अनुसार इसी वक्त ये हादसा हुआ होगा और दुर्घटना के बाद शख्स कार में ही फंस गया। एसपी त्रिगुण बिसेन ने बताया कि वीरेंद्र सिंह को घने कोहरे के कारण पता नहीं चला कि उसकी कार के पिछले पहिए में कोई फंस गया है और वह कार को करीब 10 किलोमीटर तक चलाता ही रहा। 

जांच कर रही पुलिस ने जब सीसीटीवी की मदद ली तो कुछ फुटेज प्राप्त हुए। एक्सप्रेस-वे पर एक जगह पुलिस ने पाया कि शख्स के जूते और कुछ सामान पड़ा हुआ है, जिससे अंदाजा लगाया गया कि हादसा यही हुआ होगा। पुलिस कई और कैमरो को खंगाल रही है। 

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आस-पास के इलाकों में लोगों को सूचना दे दी है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। 

Web Title: The car dragged the man for 10 km after hitting him on the Yamuna Expressway body was mutilated

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे