Thane Rape Crime Case: नवंबर 2023 से बार-बार दुष्कर्म, 14 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक ने ऐसे दिया धोखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 4, 2024 03:27 PM2024-05-04T15:27:44+5:302024-05-04T15:28:55+5:30

Thane Rape Crime Case: किशोरी ने अपनी शिकायत में कहा कि जब आरोपी ने उसे एक उपासना स्थल पर जाने के लिए कहा तो उसने (पीड़िता ने) उससे बात करना बंद कर दिया।

Thane Rape Crime Case 14 year old girl Repeated rape since November 2023 how young man cheated promising her marriage | Thane Rape Crime Case: नवंबर 2023 से बार-बार दुष्कर्म, 14 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक ने ऐसे दिया धोखा

सांकेतिक फोटो

Highlightsकिशोर ने किशोरी से यह भी कहा था कि जाति या धर्म उसके लिए कोई मायने नहीं रखता है।किशोर ने उसे धमकी दी कि यदि उसने उसके साथ रिश्ते को बरकरार नहीं रखा तो वह उसपर हमला करेगा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया है।

Thane Rape Crime Case: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने 14 वर्षीय एक किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर बार-बार बलात्कार करने को लेकर एक किशोर के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। किशोरी की ओर से पुलिस में दायर शिकायत का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने नवंबर 2023 में लड़की से दोस्ती की और उससे शादी का वादा कर उसके साथ कई बार बलात्कार किया। अधिकारी ने बताया कि किशोर ने किशोरी से यह भी कहा था कि जाति या धर्म उसके लिए कोई मायने नहीं रखता है।

अधिकारी ने कहा कि बाद में, किशोर ने उसे धमकी दी कि यदि उसने उसके साथ रिश्ते को बरकरार नहीं रखा तो वह उसपर हमला करेगा। किशोरी ने अपनी शिकायत में कहा कि जब आरोपी ने उसे एक उपासना स्थल पर जाने के लिए कहा तो उसने (पीड़िता ने) उससे बात करना बंद कर दिया।

मीरा भयंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय के तहत आने वाले काशीगांव पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया है।

Web Title: Thane Rape Crime Case 14 year old girl Repeated rape since November 2023 how young man cheated promising her marriage

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे