लाइव न्यूज़ :

Thane Police: बंद मकान से दुर्गंध, घर का ताला तोड़ा तो 25 वर्षीय अविवाहित महिला कमरे में लोहे की छड़ से लटकी, आखिर क्या है रहस्य

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2024 13:58 IST

Thane Police: कोपरी अग्निशमन केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे के पूर्वी कोलीवाड़ा क्षेत्र में स्थित चॉल के लोगों ने सोमवार रात करीब 10 बजे फोन पर सूचना दी कि एक बंद मकान से दुर्गंध आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देघर का ताला तोड़ा तो पाया कि एक अविवाहित महिला कमरे में लोहे की छड़ से लटकी हुई है। अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thane Police: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित एक चॉल के कमरे में 25 वर्षीय एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। कोपरी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक रंजीत डेरे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। कोपरी अग्निशमन केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि ठाणे के पूर्वी कोलीवाड़ा क्षेत्र में स्थित चॉल के लोगों ने सोमवार रात करीब 10 बजे फोन पर सूचना दी कि एक बंद मकान से दुर्गंध आ रही है।

अधिकारी के अनुसार, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घर का ताला तोड़ा तो पाया कि एक अविवाहित महिला कमरे में लोहे की छड़ से लटकी हुई है। अधिकारी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को इस घटना के संबंध में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र: ठाणे में एक इमारत के फ्लैट की छत ढही, कोई घायल नहीं

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बुधवार देर रात सात मंजिला एक इमारत के एक फ्लैट की छत का एक हिस्सा ढह गया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि यह इमारत 'बेहद खतरनाक श्रेणी' की इमारतों में शामिल थी। अधिकारियों ने बताया कि जिस फ्लैट की छत ढही, वह इमारत की पांचवीं मंजिल पर स्थित था। उन्होंने बताया कि फ्लैट की छत उस समय ढही, जब उसमें रहने वाले लोग सो रहे थे।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि ठाणे के पूर्वी क्षेत्र में स्थित साईनाथ कृपा भवन में रात 12 बजकर 42 मिनट पर यह हादसा हुआ, हालांकि इसमें किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। तड़वी के अनुसार, यह इमारत 40 साल पुरानी थी।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग और क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मी मौके पर पहुंचे और मलबा हटाया। तड़वी के मुताबिक, पिछले महीने नगर निगम ने 'सबसे खतरनाक' (सी-1 श्रेणी) के रूप में वर्गीकृत इस इमारत को खाली करने और ध्वस्त करने के लिए नोटिस जारी किया था। तड़वी ने बताया कि नोटिस जारी किए जाने के बावजूद इमारत में अब भी छह से सात परिवार रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी इमारत पर आगे की कार्रवाई करेंगे। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?