लाइव न्यूज़ :

Thane Rape Case: 72 साल के हैवान ने किया बलात्कार, 9 साल की बच्ची को दिया था चॉकलेट का लालच

By धीरज मिश्रा | Updated: May 5, 2024 10:58 IST

Thane Rape Case: इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना महाराष्ट्र से आई है। ठाणे जिले में एक 72 साल के बुजुर्ग ने एक 9 साल की बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने 72 साल के आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी ने 9 साल की बच्ची से किया बलात्कार चॉकलेट के बहाने दुकान के अंदर बच्ची को ले गया था आरोपी

Thane Rape Case: इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक ओर घटना महाराष्ट्र से आई है। ठाणे जिले में एक 72 साल के बुजुर्ग ने एक 9 साल की बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाया है। पुलिस ने 72 साल के एक व्यक्ति को 9 साल की बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची आरोपी की बेकरी की दुकान पर कुछ खरीदने के लिए गई थी। इस दौरान आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट देने का लालच दिया। बच्ची को आरोपी ने दुकान के अंदर ले गया। दुकान के अंदर आरोपी ने बच्ची के साथ बलात्कार किया। आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने बच्ची से कहा कि अगर वह किसी को इस घटना के बारे में बताएगी तो अच्छा नहीं होगा। बच्ची काफी डर गई और जैसे तैसे अपने घर पहुंची। 

इस मामले में क्या कहती है पुलिस

कल्याण के एमएफसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि बच्ची ने अपने माता-पिता को बताया कि जब वह दुकान पर गई तो  उसे व्यक्ति के द्वारा चॉकलेट का लालच दिया। उसे दुकान के अंदर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने लड़की के माता-पिता को अपराध के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बच्ची ने बाद में अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

किन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस के अनुसार, 1 मई को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि इस तरह की घटना छत्तीसगढ़ में भी हुई थी। जिसमें एक 72 साल के बुजुर्ग ने आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया था। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। साथ ही जुर्माना भी लगाया गया।

टॅग्स :महाराष्ट्रKalyanकल्याण ग्रामीणक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीCrime Branchcrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?