लाइव न्यूज़ :

Download Snapchat: 'स्नैपचैट' के लिए लड़की ने किया सुसाइड, पिता ने एप डाउनलोड करने पर लगाई थी पाबंदी

By धीरज मिश्रा | Updated: June 24, 2024 18:37 IST

Download Snapchat: सोशल मीडिया एप स्नैपचैट के लिए एक 16 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देस्नैपचैट डाउनलोड करने से पिता ने बेटी को रोका पिता की बात से नाराज बेटी ने सुसाइड कर लिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा

Download Snapchat: सोशल मीडिया एप स्नैपचैट के लिए एक 16 साल की लड़की ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के पीछे वजह बस इतनी सी थी कि उसके पिता ने उसे मोबाइल फोन में स्नैपचैट डाउनलोड करने से मना किया था। महाराष्ट्र के ठाणे से यह मामला प्रकाश में आया है। यहां पर शुक्रवार को एक नाबालिग ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

क्योंकि उसके पिता ने उसके फोन पर सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट डाउनलोड करने पर आपत्ति जताई थी। पीटीआई के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात को डोंबिवली इलाके के निलजे में हुई। मनपाड़ा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि 16 वर्षीय किशोरी ने अपने मोबाइल फोन पर स्नैपचैट एप्लीकेशन डाउनलोड किया था और जब उसके पिता ने उसे ऐसा करने से मना किया तो वह नाराज हो गई।

इसके बाद लड़की ने कथित तौर पर एक बेडरूम की छत से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों को अगले दिन लड़की को मृत पाया। इस घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल बन गया। परिवार के सदस्यों ने इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।

पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच चल रही है। पुलिस को मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। 

मालूम हो कि इस स्नैपचैट एप का इस्तेमाल काफी लोग करते हैं। इस एप का इस्तेमाल एक दूसरे के साथ बातचीत करने और फोटो वीडियो लेने के लिए किया जाता है। 

केरला में भी एक लड़की ने किया सुसाइड

खबरों के अनुसार, सोशल मीडिया पर 1.52 लाख फॉलोअर्स रखने वाली एक लड़की ने बीते दिनों पहले सुसाइड करने का प्रयास किया। पिछले सप्ताह उसकी मौत हो गई। मृतक तिरुवनंतपुरम में केरल सरकार के अंतर्गत आने वाले लड़कियों के स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा थी।  पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :महाराष्ट्रस्नैपचैटक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?