लाइव न्यूज़ :

Thane Crime News: 48 वर्षीय पति रमेश झा की हत्या, पत्नी, प्रेमी और सुपारी लेकर हत्या करने वाला शख्स अरेस्ट, मृतक की पत्नी 10 साल दिल्ली में रही और आरोपी के साथ थे संबंध...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2024 18:55 IST

Thane Crime News: आरोपियों ने अंबरनाथ-बदलापुर रोड पर एक भोजनालय के पास रोक लिया और उसपर कई बार चाकू से हमला किया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला का पति रमेश झा साढ़े नौ बजे अपने कार्यस्थल की ओर जा रहा था।खुफिया जानकारी के आधार पर आखिरकार पुलिस ने आरोपियों का पता लगा ही लिया। काम के लिए सुपारी लेकर हत्या करने वाले एक अपराधी से संपर्क किया।

Thane Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ में अपने 48 वर्षीय पति की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में एक महिला, उसके प्रेमी और सुपारी लेकर हत्या करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अंबरनाथ पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जगन्नाथ कालस्कर ने बताया कि 25 फरवरी को हुई हत्या के सिलसिले में पुलिस ने एक लड़के को भी हिरासत में लिया है, जिसने सुपारी लेकर हत्या करने वाले व्यक्ति का साथ दिया था। उन्होंने बताया कि महिला का पति रमेश झा पिछले रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे अपने कार्यस्थल की ओर जा रहा था तभी आरोपियों ने उसे अंबरनाथ-बदलापुर रोड पर एक भोजनालय के पास रोक लिया और उसपर कई बार चाकू से हमला किया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर आखिरकार पुलिस ने आरोपियों का पता लगा ही लिया। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला कि मृतक की पत्नी 10 साल दिल्ली में रही थी और आरोपी के साथ उसके संबंध थे। शादी होने पर अंबरनाथ आने के बाद भी उसका संबंध कायम रहा।

अधिकारी ने बताया कि जब महिला के पति को इस बारे में पता चला तो उसने इसका विरोध किया, इसके बाद महिला ने उसे खत्म करने की साजिश रची और इस काम के लिए सुपारी लेकर हत्या करने वाले एक अपराधी से संपर्क किया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी दिल्ली भाग गए।

इस सूचना के आधार पर, अंबरनाथ पुलिस की एक टीम राष्ट्रीय राजधानी गई और वहां दोनों को पकड़ लिया। जबकि महिला और उसके मित्र को अंबरनाथ से पकड़ा गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि तीनों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें पांच मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 

महाराष्ट्र के पालघर में शख्स ने की दो बुजुर्ग भाइयों की हत्या, गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 92 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके छोटे भाई की लोहे की छड़ से हमला करके हत्या कर दी और फिर बचने के लिए एक झील के आसपास कीचड़ में छिप गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े सात बजे कूडन गांव में हुई।

आरोपी की पहचान किशोर जगन्नाथ मंडल के रूप में हुई, जिसे घटना के चार घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने बताया "आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसने गांव के एक खेत में दो भाइयों - मुकुंद विठोभा पाटिल (92) और उनके 84 वर्षीय भाई भीमराव पर लोहे की छड़ से हमला किया औऱ मौके से फरार हो गया।’’

अधिकारी ने बताया कि पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद दोनों शवों को सरकारी अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए अभियान चलाया और रात करीब 11.30 बजे उसे झील की आसपास कीचड़ में छिपा हुआ पाया, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ तारापुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane PoliceMaharaja Ranjit Singh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?