लाइव न्यूज़ :

Thane Crime News: शादी के कुछ महीनों तक रहे साथ, पत्नी के चरित्र पर संदेह के साथ झगड़ा, गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर शव जर्जर घर में दफनाया, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2024 16:49 IST

Thane Crime News: पुलिस के एक गश्ती दल को सूचना मिली कि अंबरनाथ की निवासी ज्योत्सना शेलार पांच मार्च से लापता है। रिश्तेदारों ने शिवाजी नगर पुलिस थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के पति दिगंबर शेलार को हिरासत में ले लिया गया। शव अपने पैतृक गांव अंगांव के एक जर्जर घर में दफना दिया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शादी के बाद कुछ महीनों तक ही दोनों साथ रहे।

Thane Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक व्यक्ति को कथित रूप से गला घोंटकर पत्नी की हत्या कर उसके शव को एक जर्जर मकान में दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भिवंडी तालुका के गांव अंगांव से शव को बरामद कर लिया गया है। गणेशपुरी पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक धर्मराज सोनके ने कहा, ‘‘ पुलिस के एक गश्ती दल को सूचना मिली कि अंबरनाथ की निवासी ज्योत्सना शेलार पांच मार्च से लापता है। रिश्तेदारों ने शिवाजी नगर पुलिस थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।’’

पुलिस ने जांच शुरू की और कुछ सुराग मिले, जिसके आधार पर महिला के पति दिगंबर शेलार को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया कि सख्ती से पूछताछ के बाद उसने स्वीकार लिया कि उसने ही पत्नी की हत्या कर उसका शव अपने पैतृक गांव अंगांव के एक जर्जर घर में दफना दिया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शादी के बाद कुछ महीनों तक ही दोनों साथ रहे।

जब पति पत्नी के चरित्र पर संदेह करने लगा तो दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि इससे तंग होकर महिला ने उसके साथ रहना बंद कर दिया और अंबरनाथ में अपने मायके चली गई। पांच मार्च को आरोपी उससे मिला और उसे अपने साथ गांव चलने को कहा। पुलिस ने बताया कि गांव पहुंचने पर उसने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी, और शव को दफना दिया।

पुलिस ने आरोपी द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर शव को दफनाई हुई जगह से बाहर निकाला। अधिकारी ने बताया कि 12 दिन बाद बाहर निकाला गया शव सड़ चुका है और उसे पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के जे जे अस्पताल भिजवा दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और 201 (सबूत नष्ट करना) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeहत्यामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?