लाइव न्यूज़ :

Thane Crime News: शाम सात बजे कल्याण के ‘100 फुट रोड’ पर बात करते-करते आखिर क्या हुआ, 26 वर्षीय शख्स को दो-तीन लोगों ने चाकू से वार कर ली जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2024 15:32 IST

Thane Crime News: कोलशेवाडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देचाकू से वार किया और फरार हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Thane Crime News: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण में अज्ञात लोगों ने 26 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम करीब सात बजे कल्याण के ‘100 फुट रोड’ पर हुई। उसने कहा कि हत्या का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि दो-तीन लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित से कुछ बात करने के बाद उस पर चाकू से वार किया और फरार हो गए। कोलशेवाडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के साथ आए एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर कोलशेवाडी पुलिस ने सोमवार रात को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (हत्या) के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ठाणे: पड़ोसी की हत्या के दोषी को आजीवन सश्रम कारावास की सजा 

महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक अदालत ने पांच साल पहले एक मामूली विवाद में अपने पड़ोसी की हत्या करने और उसकी पत्नी को घायल करने के अपराध में 34 वर्षीय एक व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस बी अग्रवाल ने सोमवार को मुंब्रा निवासी आरोपी पंकज गल्ला गोइल को भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत दोषी ठहराया।

गोइल को आजीवन सश्रम कारावास और 13,500 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई। अतिरिक्त लोक अभियोजकों अनिल लाडवंजारी और जयश्री कोर्डे ने अदालत को बताया कि तीन मई 2020 की रात को पीड़ित सलाम खान अपने घर के पास टहल रहा था और गोइल की पत्नी से बात कर रहा था, जिस पर उसने आपत्ति जताई और उससे झगड़ा किया।

आरोपी अपने घर से बाहर निकला और तीखी बहस के बाद उसने चाकू निकालकर खान पर कई बार वार किया। गोइल ने बीच-बचाव करने पहुंची खान की पत्नी पर भी हमला किया और उसे घायल कर दिया। खान और उसकी पत्नी को तुरंत एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने खान को मृत घोषित कर दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Policeहत्यामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?