लाइव न्यूज़ :

Thane Crime: प्यार को ठुकराया?, पड़ोसी राजू महेंद्र सिंह ने 23 वर्षीय महिला की घर में घुसा और रसोई घर में चाकू से तब तक वार करता रहा जब तक..., बहन को भी मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 29, 2024 15:28 IST

Thane Crime: मृतक महिला के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 103 (हत्या), 333 (चोट पहुंचाने, हमला करने या गलत तरीके से रोकने की तैयारी के बाद घर में जबरन प्रवेश) और भारतीय न्याय संहिता तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने आरोपी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।तब तक वार करता रहा जब तक वह जमीन पर गिर नहीं गई। आरोपी मौके से फरार हो गया है।

Thane Crime: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक व्यक्ति ने अपने प्रेम प्रस्ताव को अस्वीकार करने पर 23 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी और उसकी बहन को घायल कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार की सुबह भिवंडी के भदवड़ गांव में हुई। शांति नगर थाने के निरीक्षक अतुल अदुरकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश के एक ही गांव के रहने वाले महिला और आरोपी राजू महेंद्र सिंह (24) एक-दूसरे के पड़ोसी थे, जिस कारण महिला उसे जानती थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने आरोपी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

जिससे वह नाराज था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पूर्वाह्न 11:15 बजे महिला के घर में घुसा और रसोई घर के चाकू से उस पर तब तक वार करता रहा जब तक वह जमीन पर गिर नहीं गई। उन्होंने बताया कि महिला को बचाने आई उसकी बहन पर भी व्यक्ति ने हमला किया जिससे वह घायल हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी मौके से फरार हो गया है।

अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए महिला के शव को भिवंडी के सरकारी अस्पताल भेजा। उन्होंने बताया कि मृतक महिला के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 103 (हत्या), 333 (चोट पहुंचाने, हमला करने या गलत तरीके से रोकने की तैयारी के बाद घर में जबरन प्रवेश) और भारतीय न्याय संहिता तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीThane Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?