लाइव न्यूज़ :

Telangana: इश्क में आशिक बना कातिल 'प्रपोज डे' पर प्रेमिका पर किया कुल्हाड़ी से वार, मौत

By धीरज मिश्रा | Updated: February 9, 2024 11:44 IST

Telangana: 9 साल लगातार चलता रहा प्यार, फिर बीच में आया परिवार और प्रेमी ने प्रेमिका पर किया कुल्हाड़ी से वार। जी हां... तेलंगाना में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि, वह उसे नजरअंदाज करने लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देप्रपोज डे पर प्रेमी बना कातिल, कुल्हाड़ी से प्रेमिका को मार डाला प्रेमिका की दूसरी जगह शादी होने की बात से नाराज था कातिल प्रेमी पुलिस कातिल आशिक को पकड़ने के लिए कर रही है छापेमारी

Telangana: 9 साल लगातार चलता रहा प्यार, फिर बीच में आया परिवार और प्रेमी ने प्रेमिका पर किया कुल्हाड़ी से वार। जी हां... तेलंगाना में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

यहां एक सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि, वह उसे नजरअंदाज करने लगी थी। जिससे आशिक को बर्दास्त नहीं हुआ।

प्रपोज डे के दिन हत्यारे आशिक ने अपनी प्रेमिका पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।

आरोपी की पहचान जुकांति श्रीकांत (27) के तौर पर हुई है। दिल दहलाने वाली यह घटना राज्य के निर्मल जिले में खानापुर के शिवाजी नगर की है। फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए छानबीन शुरू कर दी है। 

9 साल से एक दूसरे से प्यार करते थे

पुलिस के अनुसार, जुकांति श्रीकांत (27) और अलेख्या (20) बीते 9 साल से एक दूसरे से प्यार करते थे। हालांकि, लड़की के माता-पिता को दोनों का रिश्ता मंजूर न था। घरवालों ने अपनी बेटी की शादी कहीं और करने का फैसला किया।

परिवार के लोगों ने बेटी को भी समझाया। बेटी ने भी परिवार की बात मानी और श्रीकांत को नजरअंदाज करना शुरू किया। लेकिन, अपनी प्रेमिका से खुद को नजरअंदाज किए जाना उसे बर्दास्त नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि जब 8 फरवरी को अलेख्या सिलाई सीखने के बाद घर लौट रही थी तो पीछे से उसके प्रेमी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमला इतना जोरदार था कि अलेख्या की मौके पर ही मौत हो गई।

इधर लड़की के पक्ष की ओर से बीच बचाव करने आई उनकी भाभी भी घायल हो गई। हालांकि, स्थानीय की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

टॅग्स :तेलंगानाक्राइमCrime Investigation Branchक्राइम न्यूज हिंदीवैलेंटाइन वीकवैलेंटाइन डेValentine's Day
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?