लाइव न्यूज़ :

सुपौल में 16 साल की किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में छोड़ा

By एस पी सिन्हा | Updated: January 20, 2021 16:00 IST

बिहार के सुपौल जिले के लौकहा ओपी क्षेत्र के एक गांव लड़की के साथ रेप हुआ है. पिता की शिकायत पर महिला थाना में मंगलवार को केस दर्ज किया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देदो युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर 16 साल की किशोरी का अपहरण करने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.आरोपितों ने नाबालिग को बेहोशी की हालत में उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गए. होश में लाया गया तो उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया.

पटनाः बिहार में एक बार फिर हैवानियत की घटना घटी है. सूबे के सुपौल जिले के लौकहा ओपी क्षेत्र के एक गांव से एक नाबालिग से साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है.

जहां दो युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर 16 साल की किशोरी का अपहरण करने के बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद आरोपितों ने नाबालिग को बेहोशी की हालत में उसके घर के पास छोड़कर फरार हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना के बारे में पीड़िता (16 वर्ष) के पिता की शिकायत पर महिला थाना में मंगलवार को केस दर्ज किया गया है.

इसके बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लाया. वहीं देर शाम से ही लापता होने के कारण परिजन खोजबीन कर रहे थे तो उनकी नजर पीड़िता पर गई. इसके बाद उसे होश में लाया गया तो उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया. बताया जा रहा है कि पीड़िता (16) पड़ोसी के यहां जा रही थी.

इसी क्रम में गांव के ही दो युवकों उमेश यादव और फेको यादव ने लड़की को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसका अपहरण कर लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया. कहा जा रहा है कि पीड़िता के परिजन जब शिकायत दर्ज करवाने लौकहा ओपी गए तो वहां पुलिस ने परिजनों को प्रताड़ित किया और महिला थाना भेज दिया गया.

वहां से परिजन महिला थाना पहुंचे तो यहां भी उसे टरका दिया गया. बाद में सदर डीएसपी इंद्र प्रकाश को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने घटना को गंभीरता से लिया और केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. महिला थानाध्यक्ष प्रमिला कुमारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता की मेडिकल जांच कराकर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो