सुपौलः इंडो-नेपाल सीमा के पास एक साथ चार युवकों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम किया और नारेबाजी की, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Published: September 18, 2022 02:53 PM2022-09-18T14:53:11+5:302022-09-18T14:54:38+5:30

बिहार में सुपौल के बीरपुर थाना क्षेत्र का मामला है। मृतकों की पहचान नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी 20 वर्षीय रवि कार्की, 22 वर्षीय रितिक कुमार, 21 वर्षीय रोहित थापा और वार्ड 13 के रहने वाले 21 वर्षीय रोहित ठाकुर के रूप में हुई है।

Supaul Indo-Nepal border stir bodies four youths relatives local people block road and raised slogans bihar patna police | सुपौलः इंडो-नेपाल सीमा के पास एक साथ चार युवकों का शव मिलने से हड़कंप, परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम किया और नारेबाजी की, जानें मामला

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Highlightsचारों युवक आखिरी बार शनिवार की रात सड़क पर घूमते दिखे थे।रविवार की सुबह चारों का शव सड़क के किनारे से बरामद हुआ है।मृतक चारों युवक बीरपुर थाना इलाके के रहने वाले थे।

पटनाः बिहार में सुपौल के बीरपुर थाना क्षेत्र स्थित इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र के नजदीक रविवार की सुबह-सुबह एक साथ चार युवकों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। उधर, घटना से गुस्साये परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात विश्वकर्मा पूजा का मेला देख कर लौट रहे थे। घटना स्थल पर ही चारों युवकों की मौत हो गई। मृतक चारों युवक बीरपुर थाना इलाके के रहने वाले थे।

घटना को लेकर फिलहाल पुलिस के अधिकारी इस मामले में कानूनी कार्रवाई में जुटे हैं। मृतकों की पहचान नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 निवासी 20 वर्षीय रवि कार्की, 22 वर्षीय रितिक कुमार, 21 वर्षीय रोहित थापा और वार्ड 13 के रहने वाले 21 वर्षीय रोहित ठाकुर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि चारों युवक आखिरी बार शनिवार की रात सड़क पर घूमते दिखे थे। रविवार की सुबह चारों का शव सड़क के किनारे से बरामद हुआ है। घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बीरपुर के गोल चौक पर आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मृतक के परिजनों का कहना है कि चारों की हत्या की गई है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टाया इसे सड़क हादसा बता रही है। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने बिना परिजनों को सूचना दिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने बीरपुर बाजार को बंद कर दिया और कार्रवाई  की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

Web Title: Supaul Indo-Nepal border stir bodies four youths relatives local people block road and raised slogans bihar patna police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे