लाइव न्यूज़ :

Sultanpur: 5 साल के बच्चे ने किसका क्या बिगाड़ा था?, धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या, घर से 100 मीटर दूर खंडहरनुमा मकान में मिला शव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2024 13:27 IST

Sultanpur: थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपरिजनों से तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।दादा पूर्णवासी की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।खोजी श्वान दस्ते की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।

Sultanpur: सुलतानपुर जिले के थाना गोसाईंगंज क्षेत्र में एक पांच वर्षीय बच्चे की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई जिसका शव बृहस्पतिवार को घर से 100 मीटर दूर एक खंडहरनुमा मकान में मिला है। बच्चा बुधवार दोपहर से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। घटना गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सोनवातारा गांव की है। पुलिस द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार गोसाईंगंज के सोनवातारा निवासी अरविंद का पांच वर्षीय पुत्र अखिल बुधवार दोपहर 12 बजे घर लापता हो गया। कुछ देर तक जब बच्चा नजर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू की।

लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह घर से सौ मीटर की दूरी पर स्थित श्याम लाल के खंडहरनुमा मकान में उसका शव पाया गया। बच्चे के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। ग्रामीणों की सूचना पर गोसाईंगंज पुलिस, फॉरेंसिक टीम और खोजी श्वान दस्ते की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। मृत बच्चे के दादा पूर्णवासी की तहरीर पर पुलिस ने पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी।

जयपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

जयपुर में आदर्श नगर के दशहरा मैदान में बृहस्पतिवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सुबह सैर पर निकले लोगों ने शव पेड़ पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि युवक की उम्र करीब 30 साल है और जिस स्थान पर शव लटका हुआ था उसके पास जमीन पर लिखा था ‘ये मेरे पापों का प्रतिफल है’। पुलिस ने बताया कि शव को एसएमएस अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्याup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...