लाइव न्यूज़ :

Sultanpur Murder Crime News: खुले आंगन में जमीन पर बिस्तर बिछा कर सो रहे थे लोग, सुबह जब परिजन जागे तो आजाद की पत्नी जरीना का रक्तरंजित शव देखकर सभी स्तब्ध...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2024 13:22 IST

Sultanpur Murder Crime News: जब परिजन जागे तो बिस्तर पर जरीना का रक्तरंजित शव देखकर सभी स्तब्ध रह गए। जरीना की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देथानाध्यक्ष धीरज कुमार, सीओ प्रशांत सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची।पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। मृतका का पति लखनऊ गया है।

Sultanpur Murder Crime News: सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में घर में सो रही एक महिला की कुल्हाड़ी मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई। सुबह रक्तरंजित शव मिलने की सूचना से हड़कम्प मच गया। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मगनगंज के निवासी आजाद की पत्नी जरीना (45) और घर के अन्य सदस्य बुधवार रात को घर के खुले आंगन में जमीन पर बिस्तर बिछा कर सो रहे थे। सुबह जब परिजन जागे तो बिस्तर पर जरीना का रक्तरंजित शव देखकर सभी स्तब्ध रह गए। जरीना की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी।

परिजनों ने स्थानीय थाने की पुलिस को सूचना दी जिसके बाद थानाध्यक्ष धीरज कुमार, सीओ प्रशांत सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। मृतका का पति लखनऊ गया है।

उसे सूचना दे दी गई और वह वापस आ रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण चंद्र ने बताया कि घटना स्थल पर जाकर सबूत जुटाए गए हैं और परिजनों से तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...