लाइव न्यूज़ :

सुलतानपुरः सुबह घर से टहलने निकले थे अब्दुल हमीद?, घर के लिए लौटे तो घात लगाकर बैठे बेटों ने धारदार हथियार से हमला कर पिता को मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2025 13:38 IST

आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई लेकिन तब तक आरोपी लड़के भाग निकले थे।

Open in App
ठळक मुद्देअभी कुछ जमीन बेची थी और आरोपी उसमें हिस्सा मांग रहे थे। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तारी किया जाएगा।

सुलतानपुरः सुलतानपुर जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के हनीफ नगर में सम्पत्ति की ख़ातिर बेटों ने वृद्ध पिता की कथित रूप से धारदार हथियार से हत्या कर दी । पुलिस के मुताबिक हनीफ नगर मोहल्ला निवासी अब्दुल हमीद (65) रोज की तरह मंगलवार सुबह घर से टहलने निकले थे। जब वह चौराहे से घर के लिए लौटे तो घात लगाकर बैठे बेटों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वृद्ध अब्दुल हमीद गिरकर तड़पने लगे। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई लेकिन तब तक आरोपी लड़के भाग निकले थे।

मोहल्ले वाले जब उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। आरोपियों के चचेरे भाई मोहम्मद खुर्शीद ने बताया कि मुन्ना, डब्बल और बाबू ने अपने पिता को मारा है। मृतक अपने बेटे पप्पू के साथ रहते थे। उसने यह भी बताया कि बंटवारे को लेकर पिता-पुत्रों में विवाद चल रहा था।

उनके पिता ने अभी कुछ जमीन बेची थी और आरोपी उसमें हिस्सा मांग रहे थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद में पुत्रों ने पिता की हत्या की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तारी किया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...