लाइव न्यूज़ :

आगरा के स्पा सेंटर में देहव्यापार, पुलिस ने 5 विदेशी और 2 नॉर्थ ईस्ट युवतियों सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2022 08:36 IST

एसीपी अर्चना सिंह ने आज बताया, ‘‘कुल 15 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसमें सात युवतियां हैं। थाईलैण्ड की तीन और म्यांमार की दो युवतियां और उत्तर पूर्वी राज्यों की दो युवतियां शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देफतेहाबाद रोड स्थित अरीवा नाम के स्पा सेंटर में पुलिस ने छापेमारी की।कुल 15 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसमें सात युवतियां हैं।थाना ताजगंज में देह व्यापार अधिनियम की धारा में मुकद्मा दर्ज किया है।

आगराः शहर की ताजगंज थाना पुलिस ने सोमवार को एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर देहव्यापार में लिप्त सात युवतियों सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवतियों में थाईलैंड और म्यांमा की पांच युवतियां भी शामिल हैं। ताजगंज पुलिस को फतेहाबाद रोड स्थित अरीवा नाम के स्पा सेंटर में सैक्स रैकेट चलने की सूचना मिलने के बाद वहां छापा मारा गया।

एसीपी अर्चना सिंह ने आज बताया, ‘‘कुल 15 लोगों को हिरासत में लिया गया। इसमें सात युवतियां हैं। थाईलैण्ड की तीन और म्यांमार की दो युवतियां और उत्तर पूर्वी राज्यों की दो युवतियां शामिल हैं। विदेशी युवतियां टूरिस्ट वीजा पर आगरा आयीं थीं। पूछताछ में उन्होंने कबूला कि वह ज्यादा पैसे कमाने के के लिए ऐसा कर रही थीं।’’

एसीपी सिंह ने बताया कि स्पा सेंटर पिछले आठ माह से चल रहा था। उन्होंने बताया कि देह व्यापार के आरोप में सेंटर के संचालक अमित मिश्रा और उसके तीन साथी और चार ग्राहक भी गिरफ्तार किये हैं। पुलिस ने रात भर पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ थाना ताजगंज में देह व्यापार अधिनियम की धारा में मुकद्मा दर्ज किया है। 

टॅग्स :आगराउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारतविदेश में रोड शो करने पर 20 करोड़ रुपए खर्च करेगी योगी सरकार, जापान, जर्मनी, यूएस सहित सात देशों में रोड शो करने ही तैयारी

भारतउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक के बेटे ने पहले ही प्रयास में राज्य की पीसीएस 2024 परीक्षा पास की

भारतमेरे प्यारे बच्चो, नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो रहा, आप सभी को स्वर्णिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं?, सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- खूब पढ़िए और खेलिए, वीडियो

ज़रा हटकेबैंक की गलती से खाते में 10 करोड़ रुपये आने के बाद UP की महिला ने दिखाई ईमानदारी, कहा - 'इसे वापल लें, ये मेरे नहीं'

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा