लाइव न्यूज़ :

सोनभद्रः 8 साल पुराने दुष्कर्म मामले में भाजपा विधायक रामदुलार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, 23 जनवरी को अदालत में पेश होने का आदेश

By भाषा | Updated: January 20, 2023 08:51 IST

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने शुक्रवार को यहां बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि चार नवंबर 2014 की शाम तत्कालीन ग्राम प्रधान के पति और वर्तमान में दुद्धी क्षेत्र से भाजपा विधायक रामदुलार ने उसकी नाबालिग बहन को डरा-धमका कर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने जिला पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि वह विधायक को गिरफ्तार कर आगामी 23 जनवरी को अदालत में पेश करें। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आठ साल पुराने मामले में अदालत ने कड़ा रुख अपनाया।रामदुलार दुद्धी क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हैं।

सोनभद्रः सोनभद्र की एक अदालत ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आठ साल पुराने एक मामले में जिले के दुद्धी क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक रामदुलार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अपर सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) राहुल मिश्रा की अदालत ने इस मामले में कई बार तलब किए जाने के बावजूद हाजिर नहीं होने पर बृहस्पतिवार को कड़ा रुख अपनाते हुए विधायक को गिरफ्तार कर 23 जनवरी को अदालत में पेश करने के आदेश दिए हैं।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने शुक्रवार को यहां बताया कि म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि चार नवंबर 2014 की शाम तत्कालीन ग्राम प्रधान के पति और वर्तमान में दुद्धी क्षेत्र से भाजपा विधायक रामदुलार ने उसकी नाबालिग बहन को डरा-धमका कर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और पर्याप्त सुबूत मिलने पर उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।

त्रिपाठी ने बताया कि अदालत ने आरोपी रामदुलार को कई बार समन भेजा लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। उन्होंने बताया, ‘‘ रामदुलार पिछली 10 और 17 जनवरी को बीमारी का हवाला देकर अदालत में हाजिर नहीं हुए और आज भी यही बात कह कर हाजिरी माफी की अर्जी दी, मगर अदालत ने उसे खारिज कर दिया।’’ उन्होंने बताया कि अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए विधायक रामदुलार के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया और जिला पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि वह विधायक को गिरफ्तार कर आगामी 23 जनवरी को अदालत में पेश करें। 

टॅग्स :BJPup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली