लाइव न्यूज़ :

सोशल साइट पर लड़कियों के वीडियो और तस्वीरें भेज कर ग्राहकों को फंसाया, पुलिस ने किया रैकेट का भंडाफोड़, पति और पत्नी शामिल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 1, 2021 18:32 IST

धंधेबाज महिला किरण अपने पति दिलीप के साथ मिलकर गरीब और मजबूर लड़कियों को फंसाती थी और रुपये का लालच देकर उनकी पोर्न तस्वीरें और वीडियो बना लेती थी.

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरपुर स्थित सर सैयद कॉलोनी में बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था.गिरफ्तार दीपक और पटना की युवती से पूछताछ में यह अहम खुलासा हुआ है कि पोर्न वीडियो बना कर भी उसे ऊंची कीमत पर बेचा जाता था. अहियापुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार रजक ने बताया कि पुलिस अपने बयान पर प्राथमिकी दर्ज करके इस मामले में करवाई कर रही है.

पटनाः बिहार में सेक्स रैकेट के एक बडे़ धंधे का खुलासा हुआ है. सेक्स रैकेट में गिरफ्तार पटना के मॉल में काम करने वाली लड़की और शराब माफिया दीपक से पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी हाथ लगी है.

इस धंधे में पति और पत्नी भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है. यही दोनों सेक्स रैकेट का संचालन काफी लंबे समय थे. कमरे से आपत्तिजनक सामान और दवाइयां भी बरामद की गई हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इस धंधे का केन्द्र बिन्दु मुजफ्फरपुर में था, जहां सोशल साइट पर लड़कियों के पोर्न वीडियो और तस्वीरें भेज कर ग्राहकों को फंसाया जाता था.

यह कुकृत्य करने वाली कोई और नहीं बल्कि एक महिला ही है. धंधेबाज महिला किरण अपने पति दिलीप के साथ मिलकर गरीब और मजबूर लड़कियों को फंसाती थी और रुपये का लालच देकर उनकी पोर्न तस्वीरें और वीडियो बना लेती थी. फिर वही वीडियो ग्राहकों को भेज कर रेट तय किया जाता था. इसके बाद उन्हें मुजफ्फरपुर स्थित सर सैयद कॉलोनी में बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था.

गिरफ्तार दीपक और पटना की युवती से पूछताछ में यह अहम खुलासा हुआ है कि पोर्न वीडियो बना कर भी उसे ऊंची कीमत पर बेचा जाता था. अहियापुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार रजक ने बताया कि पुलिस अपने बयान पर प्राथमिकी दर्ज करके इस मामले में करवाई कर रही है. उन्होंने बताया है कि सर सैयद कॉलोनी से पकड़ी गई युवती पटना में एक मॉल में काम करती थी.

उसकी एक दोस्त ने पूर्वी चंपारण के चकिया निवासी दिलीप से उसका परिचय कराया था. युवती से पूछताछ के मुताबिक दिलीप और किरण नई लड़कियों की खूब खातिरदारी करते हैं और रुपए का लालच देकर उनसे गलत काम करवाते हैं. बहला-फुसलाकर इसका वीडियो भी बना लिया जाता है और उस वीडियो को बेच कर भी रुपए कमाए जाते हैं.

थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन में पता चला है कि दिलीप और किरण के संपर्क में बहुत सारी लड़कियां हैं, जिनको ग्राहक फिक्स हो जाने के बाद बुलाया जाता है. लडकियों को इसके एवज में पांच सौ से एक हजार रुपये दिया जाता है. पुलिस अभी जांच कर और भी राज पता लगाने में जुटी हुई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनासेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो