लाइव न्यूज़ :

कुआलालंपुर, मलेशिया और कुवैत से आने वाले यात्रियों से बेंगलुरु हवाई अड्डे पर तस्करी का सोना जब्त किया गया

By अनुभा जैन | Updated: October 21, 2023 17:50 IST

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने तीन यात्रियों से 1 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक ही दिन में दो महिलाओं से कुल 67.57 लाख रुपये का सोना जब्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु के केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे पर पकड़े गए तस्करतीन यात्रियों से 1 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया गयाहवाई अड्डे पर सोने की तस्करी के तरीके को देखकर अधिकारी हैरान से रह गये

बेंगलुरु: देवनहल्ली के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी के तरीके को देखकर अधिकारी हैरान से रह गये। मलेशिया, कुवैत और कुआलालंपुर के तीन यात्रियों ने शुक्रवार, 20 अक्टूबर की देर रात और शनिवार 21 अक्टूबर के तड़के हवाई अड्डे में सोने की तस्करी करने की कोशिश की। हालांकि सीमा शुल्क अधिकारियों को शायद पहले से आभास हो गया था इसलिए तस्करों की योजना सफल नहीं हुई।

बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने तीन यात्रियों से 1 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक ही दिन में दो महिलाओं से कुल 67.57 लाख रुपये का सोना जब्त किया। कुआलालंपुर से यहां हवाई अड्डे पर आई भारतीय मूल की एक महिला ने अपने ब्लाउज में 300.95 ग्राम सोने का पेस्ट रखा था। ये देखकर जांच अधिकारी हैरान रह गए। उसके पास से बरामद सोने की कीमत 17.9 लाख है।

इसी फ्लाइट से आई मलेशिया की एक महिला ने अपने एनस में चार कैप्सूल में कुल 578.27 ग्राम सोना छिपा रखा था। अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टरों की मदद से सोना निकाला गया और इसकी कीमत 34.4 लाख है।

मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया, "कुवैत से आ रहे एक भारतीय मूल के व्यक्ति को 15,26,565 रुपये मूल्य के 254 ग्राम सोने के 40 टुकड़ों की तस्करी करने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। सोने के कटे हुए टुकड़े सूखे मेवों के पैकेट में छुपाए गए थे। उसके पास से 1,49,900 रुपये मूल्य का एक आईफोन 14 प्रो मैक्स भी बरामद किया गया।"

टॅग्स :बेंगलुरुक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?