लाइव न्यूज़ :

Sitapur Murder Case: पत्रकार हत्या मामले में खाकी अफसरों पर गिरी गाज, 3 पुलिसकर्मी निलंबित थाना प्रभारी लाइन हाजिर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2025 13:07 IST

Sitapur Murder Case: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या के सिलसिले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है जबकि एक एसएचओ को पुलिस लाइन में स्थानांतरित कर दिया गया है।

Open in App

Sitapur Murder Case: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और एक थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा के अनुसार पत्रकार की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में महोली के थाना प्रभारी (एसएचओ) विनोद मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि पड़रखा चौकी प्रभारी सतीश चंद्र और दो कांस्टेबल राजकुमार तथा नरेंद्र मोहन को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में और भी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। सीतापुर में आठ मार्च को दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बाजपेयी (35) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के अनुसार हमलावरों ने पत्रकार पर उस समय गोलियां चलाईं जब वह अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। पुलिस ने अब तक पूछताछ के लिए चार राजस्व अधिकारियों सहित 25 लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस बाजपेयी के मोबाइल फोन और अपराध स्थल से सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने के अलावा कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मिश्रा ने बताया कि मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा और दोषियों को निश्चित रूप से गिरफ्तार किया जाएगा। 

टॅग्स :सीतापुरपत्रकारउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?