लाइव न्यूज़ :

सीतामढ़ीः बंधन बैंक से 10 लाख की लूट, हथियार लहराते मौके से फरार, मुख्यालय से महज 2 किमी की दूरी पर की गई घटना

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2023 18:49 IST

बिहारः सीतामढ़ी के एसपी मनोज कुमार तिवारी समेत तमाम आलाधिकारी पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस प्रशासन अपराधियों पर नकेल लगाने में फिलहाल नाकामयाब साबित हो रही है।पुलिस की गश्त के दावे पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस के तमाम सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पटनाः बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अपराधी लगातार ताबड़तोड़ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर सरकार के सामने चुनौती पेश कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन अपराधियों पर नकेल लगाने में फिलहाल नाकामयाब साबित हो रही है।

 

इसी बीच सीतामढ़ी के जिला मुख्यालय डुमरा से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित बंधन बैंक को अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट लिया और हथियार लहराते मौके से फरार हो गए। बंधन बैंक से तकरीबन 10 लाख रुपए की लूट की गई है। चार-पांच की संख्या में आए लुटेरों ने हथियार के बल इस घटना अंजाम दिया।

यह घटना मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर की गई है। इस वारदात ने पुलिस के तमाम सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस की गश्त के दावे पर भी सवाल उठ रहे हैं। मौके पर सीतामढ़ी के एसपी मनोज कुमार तिवारी समेत तमाम आलाधिकारी पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं।

पुलिस अपराधियों का सुराग लगाने की कोशिश में है साथ ही आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। बताया गया कि बैंक में प्रवेश कर अपराधियों ने बैंक कर्मियों को बंधक बना लिया और काउंटर में रखे तकरीबन 10 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। एसपी उने दावा किया है कि जो भी अपराधी इस मामले में संलिप्त हैं, उनको बक्शा नहीं जायेगा। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है और सभी एंगल से पुलिस जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो