लाइव न्यूज़ :

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: मुख्य आरोपी सचिन थापन बिश्नोई अजरबैजान में पकड़ा गया, प्रत्यर्पण की तैयारी तेज

By रुस्तम राणा | Updated: August 30, 2022 15:04 IST

विदेश मंत्रालय से पंजाब पुलिस को भेजे गए पत्र में सचिन थापन के के आपराधिक इतिहास, गिरफ्तारी वारंट और प्रत्यर्पण में तेजी लाने के लिए मूसेवाला मामले में भूमिका के बारे में सभी विवरण मांगे गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देथापन के अलावा पुलिस ने मामले में एक अन्य मुख्य आरोपी अनमोल बिश्नोई के स्थान का पता केन्या में लगाया29 मई को अपराध किए जाने से पहले दोनों फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भागे थेहत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ और लिपिन नेहरा अभी भी विदेश में हैं छिपे

चंडीगढ़: मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्याकांड में अजरबैजान (Azerbaijan) से सचिन थापन नाम के शख्स को हिरासत में लिया गया है। थापन पर मूसेवाला के मर्डर के सिलसिले में गोल्डी बराड़ के साथ हत्या की साजिश रचने का आरोप है।

मंगलवार को पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह परिवार को न्याय दिलाने के लिए हमारे संयुक्त प्रयास हैं। सचिन थापन के अलावा पुलिस ने मामले में एक अन्य मुख्य आरोपी अनमोल बिश्नोई के स्थान का पता केन्या में लगाया गया है। 29 मई को अपराध किए जाने से पहले दोनों फर्जी पासपोर्ट पर भारत से भाग गए थे। 

सचिन थापन के प्रत्यर्पण को लेकर पंजाब पुलिस विदेश मंत्रालय के साथ तेजी से काम कर रही है। जबकि हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ और लिपिन नेहरा अन्य दो आरोपी अभी भी विदेश में छिपे हैं। विदेश मंत्रालय से पंजाब पुलिस को भेजे गए पत्र में आरोपी के आपराधिक इतिहास, गिरफ्तारी वारंट और प्रत्यर्पण में तेजी लाने के लिए मूसेवाला मामले में भूमिका के बारे में सभी विवरण मांगे गए हैं। 

अधिकारियों ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे मामले में मास्टरमाइंड के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। उन्होंने कहा कि एआईजी गुरमीत चौहान और डीएसपी बिक्रमजीत बराड़ के साथ एडीजीपी प्रमोद बान के नेतृत्व में एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने अनमोल के लोकेशन का पता लगाया है। एजीटीएफ और मनसा पुलिस भी सचिन के प्रत्यर्पण के लिए दस्तावेज तैयार कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सचिन और अनमोल उन चार गैंगस्टरों में शामिल हैं, जो कथित तौर पर सनसनीखेज हत्या में शामिल थे और विदेश में छिपे थे। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई ने अपने भाई अनमोल और करीबी सहयोगी सचिन को बचाने के लिए एक सुनियोजित साजिश के तहत उनके लिए फर्जी पासपोर्ट हासिल किया था।

पासपोर्ट क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, दिल्ली द्वारा जारी किए गए थे। अधिकारियों ने कहा कि लॉरेंस चाहता था कि दोनों बिना देखे या दोषी ठहराए विदेश से अपराध को अंजाम दें। अनमोल के खिलाफ 18 आपराधिक मामले लंबित हैं और वह आखिरी बार जोधपुर जेल में था, जहां से उसे 7 अक्टूबर, 2021 को जमानत पर रिहा किया गया था। इसी तरह, सचिन 12 आपराधिक मामलों में वांछित है।

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालाPunjab PoliceMinistry of External Affairs
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'पाकिस्तान की ओर से….अफगानिस्तान की संप्रभुता पर खुला हमला': काबुल हवाई हमलों पर भारत का कड़ा रुख

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

क्राइम अलर्टमोगा की घटना के पीछे कहीं बड़ी साजिश तो नहीं?

क्राइम अलर्टPunjab: गैंगस्टर गोल्डी बरार के माता-पिता गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

भारतईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के बीच अपने नागरिकों को शुक्रवार से निकालेगा भारत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी