लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा मर्डर केस में वीएचपी नेता साध्वी प्राची ने लड़कियों से कहा- "फिल्मों और विज्ञापनों के बहकावे में नहीं आना बेटियों"

By रुस्तम राणा | Updated: November 15, 2022 16:16 IST

श्रद्धा मर्डर केस में विश्व हिन्दू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने लड़कियों को संदेश के माध्यम से यह कहा, "फिल्मों और विज्ञापनों के बहकावे में नहीं आना बेटियों। रील लाइफ और रियल लाइफ में फर्क है, खबरें ही पढ़ लिया करो।"

Open in App
ठळक मुद्देसाध्वी ने कहा- रील लाइफ और रियल लाइफ में फर्क है, खबरें ही पढ़ लिया करोइससे पहले साध्वी ने ट्विटर पर लिखा, "जिनकी सानिया मिर्जा से नहीं निभी तो तुमसे कहाँ निभेगी #Shraddha"

Shraddha Murder case: श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब पूनावाला की बर्बरता ने सबको विचलित कर दिया है। कई लोग इस मामले को लव जेहाद के एंगल से देख रहे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस आरोपी को पकड़कर मामले की तफ्तीश कर रही है। इस बीच विश्व हिन्दू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने लड़कियों को संदेश के माध्यम से यह कहा है कि उन्हें फिल्मों और विज्ञापनों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि रील लाइफ और रियल लाइफ में फर्क होता है। साथ ही वीएचपी नेता ने लड़कियों को खबरें पढ़ने की भी हिदायत दी। मंगलवार को साध्वी प्राची ने ट्विटर पर एक फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "फिल्मों और विज्ञापनों के बहकावे में नहीं आना बेटियों। रील लाइफ और रियल लाइफ में फर्क है, खबरें ही पढ़ लिया करो।"

इससे पहले साध्वी प्राची ने सोमवार को भी इस मामले में ट्वीट किया था। अपने इस ट्वीट में उन्होंने इस केस से पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और भारतीय टेनिस स्टार प्लेयर सानिया मिर्जा के वैवाहिक जीवन से संबंधित खबर को जोड़ा था। विश्व हिन्दू परिषद की नेता ने लिखा था, "जिनकी सानिया मिर्जा से नहीं निभी तो तुमसे कहाँ निभेगी #Shraddha" 

आपको बता दें कि पुलिस के बयान के अनुसार, मामले में आरोपी आफताब ने अपने साथ रहने वाली श्रद्धा का कत्ल 18 मई 2022 को किया था, जिसके बाद श्रद्धा के घरवाले अपनी बेटी से संपर्क नहीं कर पा रहे थे। जिसके बाद पिता ने महरोली पुलिस में इस मामले की शिकायत की। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार की और पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसने श्रद्धा के 35 टुकड़े कर दिए हैं। 

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने बयान में कहा कि श्रद्धा और उसके बीच अक्सर शादी को लेकर झगड़ा होता था। वह आफताब पर शादी का दबाव बनाती थी। आरोपी ने छुटकारा पाने के लिए उसका मर्डर कर दिया।

टॅग्स :साध्वी प्राचीट्विटरलव जिहादहत्याश्रद्धा वालकर हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो