लाइव न्यूज़ :

श्रद्धा हत्याकांड: मर्डर के बाद आफताब पूनावाला ने कथित तौर पर डॉक्टर को किया था डेट

By रुस्तम राणा | Updated: November 26, 2022 21:51 IST

श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि जिस महिला को आफताब अमीन पूनावाला श्रद्धा की हत्या के बाद फ्लैट में लेकर आया था वह पेशे से डॉक्टर है। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने आफताब संग डेट करने वाली महिला से संपर्क किया है जो एक मनोचिकित्सक हैआरोपी आफताब पूनावाला इस महिला से मोबाइल डेटिंग एप्लिकेशन बंबल के जरिए मिला थापुलिस ने जांच के सिलसिले में डेटिंग एप्लिकेशन से किया था संपर्क, इसके बाद महिला का चल सका पता

नई दिल्ली: श्रद्धा वालकर मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने कहा है कि जिस महिला को आफताब अमीन पूनावाला श्रद्धा की हत्या के बाद फ्लैट में लेकर आया था वह पेशे से डॉक्टर है। 

पूनावाला महिला से मोबाइल डेटिंग एप्लिकेशन बंबल के जरिए मिला, ये वही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जहां वह पहली बार श्रद्धा से भी मिला था। दिल्ली पुलिस ने महिला से संपर्क किया है जो एक मनोचिकित्सक है। पुलिस ने जांच के सिलसिले में डेटिंग एप्लिकेशन को लिखा था, क्योंकि आफताब कथित तौर पर इसके जरिए कई महिलाओं से मिला था।

आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया गया और बाद में उनका नार्को टेस्ट भी होगा। वह पॉलीग्राफ टेस्ट के अपने तीसरे सत्र के लिए शुक्रवार की शाम 4 बजे रोहिणी स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) पहुंचा और शाम 6:30 बजे के बाद चला गया। एफएसएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रक्रिया के पूर्व, मुख्य और बाद के चरणों सहित परीक्षण से संबंधित सभी सत्र पूरे हो चुके हैं।

उन्होंने कहा, हमारे फोरेंसिक विशेषज्ञ रिकॉर्डिंग का विश्लेषण करेंगे और तदनुसार एक रिपोर्ट तैयार करेंगे। यदि विशेषज्ञ रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं तो उन्हें (पूनावाला) को फिर से बुलाया जा सकता है। रिपोर्ट के परिणाम के आधार पर, नार्को विश्लेषण करने पर निर्णय लिया जाएगा जो उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर भी चलाया जा सकता है।" 

शनिवार को आफताब को दिल्ली की अदालत ने 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मेडिकल जांच के लिए आरोपी को अंबेडकर अस्पताल लाया गया और वहीं से उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

वहीं 28 नवंबर, सोमवार को आरोपी का नार्को टेस्ट हो सकता है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) के अधिकारियों के मुताबिक, आफताब अमीन पूनावाला का सोमवार को नार्को टेस्ट के लिए अंबेडकर अस्पताल लाया जा सकता है। 

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

क्राइम अलर्टगैस सिलेंडर से हमला कर पत्नी को मार डाला?, इस बात से नाराज था पति?

क्राइम अलर्टजल्दी करो, स्कूल में बम है?, देशभर के स्कूलों, उच्च न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों को 1,100 से अधिक फर्जी बम धमकी?, 47 वर्षीय श्रीनिवास लुइस अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी