लाइव न्यूज़ :

Shraddha Murder Case: आफताब ने मुझे बताया कि कैसे उसने अपने हाथों से मेरी बेटी का गला घोंटा, जानें अदालत में श्रद्धा के पिता ने क्या कुछ कहा?

By अनिल शर्मा | Updated: August 1, 2023 12:27 IST

Shraddha Walkar Murder Case: श्रद्धा के पिता ने पूनावाला के बयान के बारे में भी गवाही दी कि पीड़िता का गला घोंटने के बाद, उसने एक आरी खरीदी और उसकी कलाई काट दी तथा उसे कूड़े के थैले में डाल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी आफताब पूनेवाला ने पिछले साल 18 मई को श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। अदालत सनसनीखेज हत्या मामले में गवाहों के बयान दर्ज कर रही है।

Shraddha Walkar Murder Case:  श्रद्धा वाल्कर पिता विकास मदन वालकर ने सोमवार इस बात का खुलासा किया कि हत्याकांड का आरोपी आफताब पूनावाला ने उनकी बेटी की कैसे हत्या की थी। पीड़िता के पिता ने सोमवार दिल्ली की एक अदालत में गवाही के दौरान कहा कि आफताब ने ‘अपने हाथों’ से उनकी बेटी का ‘गला घोंटा’ था। श्रद्धा के पिता की मानें तो यह बात आफताब ने खुद उन्हें बताई थी।

गौरतलब है कि आरोपी पूनावाला (28) के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाली श्रद्धा की कथित तौर पर पिछले साल 18 मई को गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। अदालत सनसनीखेज हत्या मामले में गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। श्रद्धा के पिता ने पूनावाला के बयान के बारे में भी गवाही दी कि पीड़िता का गला घोंटने के बाद, उसने एक आरी खरीदी और उसकी कलाई काट दी तथा उसे कूड़े के थैले में डाल दिया।

आरोपी ने कथित तौर पर श्रद्धा के शरीर के 36 से अधिक टुकड़े किए थे, शरीर के उन हिस्सों को उसने फ्रिज में रखा और पुलिस एवं जनता को चकमा देने के लिए कई दिनों तक उन टुकड़ों को राजधानी दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में फेंक ठिकाने लगाता रहा था। बाद में शरीर के कई हिस्से आरोपी के घर के पास एक जंगल से पाए गए थे।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनीषा खुराना कक्कड़ के समक्ष सरकारी वकील द्वारा अभियोजन गवाह के रूप में पूछताछ में विकास मदन वालकर ने गवाही में कहा कि वह 11 नवंबर, 2022 को महरौली पुलिस स्टेशन गए थे, जहां उनसे पुलिस अधिकारियों ने पूछा था कि क्या वह पूनावाला को पहचानते हैं। विकास वालकर ने बताया, ‘‘मैने सकारात्मक जवाब दिया और कहा कि यह पूनावाला है, जो मेरी बेटी के साथ पिछले तीन साल से रह रहा है।

 विकास मदन ने कहा- मैने पुलिस को यह भी बताया कि उसने कई बार मेरी बेटी के साथ झगड़ा किया और उसकी पिटाई की। उन्होंने अधिकारियों को 20 मई (हत्या के दो दिन बाद) को श्रद्धा के खाते से राशि के अंतरण के बारे में पूनावाला से पूछताछ करते देखा। उन्होंने कहा कि पूनावाला ने हैरान होते हुये कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।

विकास वालकर ने आगे बताया कि ‘‘जब मैंने पूनावाला से पूछा कि मेरी बेटी कहां है, तो उसने कहा कि वह अब नहीं रही...।’’ उन्होंन कहा, ‘‘मैं सदमे में था और मुझे चक्कर आने लगे। कुछ देर बाद जब मुझे होश आया तो पूनावाला ने खुलासा करना शुरू कर दिया कि उसने मेरी बेटी की कैसे हत्या की।’’

विकास वालकर ने कहा कि पूनेवाला ने मुझे बताया कि 18 मई, 2022 को उसके छतरपुर आवास पर मेरी बेटी के साथ उसका झगड़ा हुआ था और उसने अपने हाथों से श्रद्धा का गला घोंट दिया था। पीड़िता के पिता ने बताया कि पूनावाला ने उन्हें यह भी बताया कि श्रद्धा की हत्या करने के बाद उसने एक हार्डवेयर स्टोर से एक ‘‘आरी’’, दो अतिरिक्त ब्लेड और एक हथौड़ा आदि खरीदा। उसने उसकी दोनों कलाई काट दी और उन्हें एक पॉलिथीन या कचरा बैग में डाल दिया।

श्रद्धा के पिता घटना के बारे में आगे बताते हुए कहा कि जब परिवार ने 2019 में पूनावाला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के श्रद्धा के फैसले का विरोध किया, तो पीड़िता ने कहा था कि 25 वर्षीय महिला होने के नाते, वह अपने फैसले खुद लेने में सक्षम है और उसके पिता यह मान सकते हैं कि अब से वह उनकी बेटी नहीं रहेगी। बता दें कि पीड़िता के पिता से पूछताछ पांच अगस्त को भी जारी रहेगी। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :श्रद्धा वालकर हत्याकांडदिल्लीक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?